Mayank Yadav

Mayank Yadav : IPL में आया रफ्तार का नया सौदागर, जो बना डेब्यू मैच में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

खेल IPL 2024

IPL 2024 में नई उम्र का आरंभ करने वाले 21 साल के Mayank Yadav ने पहली ही गेंद 147 किमी/घंटे की रफ्तार से फेंकते हुए सभी को चौंका दिया। उनकी इस गेंदबाजी ने सभी को हैरान कर के रख दिया। पारी के 10वें ओवर में मयंक ने जॉनी बेयरस्टो को पहली ही गेंद यॉर्कर मारी थी। मयंक ने इस ओवर की तीसरी गेंद 150 की रफ्तार से फेंकी और दिखाया कि उनके पास गेंदबाजी की तेज़ी का अद्भुत खजाना है। लखनऊ सुपर जायंट्स के डेब्यूटेंट गेंदबाज मयंक यादव ने 30 मार्च को आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। दिल्ली के 21 साल के युवा खिलाड़ी ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेलते हुए अपनी तेज गति से पंजाब के बल्लेबाजों को हक्का-बक्का कर दिया।

108905395

मयंक ने पंजाब के खिलाफ अपने दूसरे ओवर में 155.8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी, जो इस सीजन की सबसे तेज गेंद थी और उन्होंने राजस्थान के बल्लेबाजों को परेशान किया। मयंक यादव ने अपने डेब्यू मैच में तीन बल्लेबाजों को आउट किया और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम रोल निभाया। जब टीम को सबसे ज्यादा विकेट की जरूरत थी तब मयंक ने पहली विकेट के रूप में जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। उसके बाद प्रभसिमरन को आउट कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। तीसरी विकेट के रूप में जितेश शर्मा को चलता किया। मयंक ने 147 KMKPH डिलीवरी के साथ शुरुआत की और फिर वहां से आगे बढ़ते गए।

lsgs mayank yadav clocked 155.8 against pbks 2024 03 037262327332a5e2bc339938d3cae08f

मयंक यादव को आईपीएल 2022 में लखनऊ ने खरीदा था। 17 जून 2002 को जन्मे मयंक तेज गेंदबाजी के रूप में जाने जाते हैं। मयंक 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं। मयंक ने पिछले साल हुए अंडर-23 कर्नल सीके नायडु में जोरदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 6 मैचों में 15 विकेट लिए थे। इसमें छत्तीसगढ़ के खिलाफ एक ही मैच में उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे।

Whatsapp Channel Join

mayank yadav 1711820850406

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में भी मयंक ने प्रभावी प्रदर्शन किया था। टूर्नामेंट के चार मैचों में मयंक ने पांच विकेट लिए थे। इसके अलावा विजय हजारे ट्रॉफी में भी उन्होंने पांच मैच में 6 विकेट अपने नाम किए थे। 2023 देवधर ट्रॉफी में नॉर्थ जोन के लिए खेलते हुए मयंक ने पांच मैचों में 12 विकेट हासिल किए थे। मयंक यादव का करियर अभी तक उसके लिए अद्वितीय है और उसे आगे बढ़ने के लिए बहुत सारी उम्मीदें हैं।

अन्य खबरें