मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तीन लोगों ने मिलकर एक पॉलीक्लीनिक संचालक पर खौफनाक हमला किया। आरोपियों ने पहले क्लीनिक संचालक को बुरी तरह पीटा और फिर तेज धार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया।
क्या है पूरा मामला
परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र में पॉलीक्लीनिक संचालक पर महिला ने जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। महिला ने यह बात अपने पति को बताई, जिसके बाद गुस्से में आए पति और उसके दो भाइयों ने पॉलीक्लीनिक संचालक को निशाना बनाया।
कैसे हुआ खौफनाक हमला
गुरुवार देर शाम आरोपियों ने पॉलीक्लीनिक संचालक को घेर लिया। पहले उसे बेरहमी से पीटा, उसके कपड़े उतारे और फिर तेज धार हथियार से उसका गुप्तांग काट दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।