Meerut

STF को मिली बड़ी सफलता, हथियार तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में बंदूकें और कारतूस बरामद

उत्तर प्रदेश

मेरठ में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। आरोपी पंजाब से हथियार लाकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार में सप्लाई करता था। उसके कब्जे से 17 बंदूकें और 700 कारतूस बरामद किए गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक STF के एसपी बृजेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि उनकी टीम को सूचना मिली थी कि एक तस्कर बड़े पैमाने पर हथियारों की तस्करी कर रहा है। इसके बाद कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में आधी रात को आरोपी को गिरफ्तार किया गया।तस्कर की पहचान रोहन के नाम से हुई है। आरोपी के पास 5 सिंगल बैरल बंदूक, 700 कारतूस, 12 डबल बैरल बंदूक बरामद हुई।

whatsapp image 2024 11 24 at 95358 am 1 1732422336

Whatsapp Channel Join

आरोपी ने कबूल किया कि वह पंजाब से हथियार लाकर यूपी, दिल्ली और बिहार में सप्लाई करता था। आरोपी रोहन से पूछताछ जारी है ताकि तस्करी नेटवर्क का पता लगाया जा सके। यह भी जांच हो रही है कि अब तक किन-किन इलाकों में हथियार सप्लाई किए गए। पंजाब से हथियारों की खरीद-फरोख्त का स्रोत भी खंगाला जा रहा है।

STF अधिकारी बृजेश कुमार सिंह ने कहा कि गैंग में शामिल अन्य तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह जांच की जा रही है कि अब तक कितने हथियारों का लेन-देन हुआ है और किन अपराधियों तक यह हथियार पहुंचाए गए हैं। यह गिरफ्तारी STF की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, जो उत्तर भारत में अवैध हथियारों की सप्लाई रोकने में सहायक होगी।

अन्य खबरें..