Untitled design 35

Pithoragarh : धारचूला-तवाघाट हाईवे पर भूस्खलन से टूरिस्टों की बढ़ी मुश्किलें, वाहनों की लंबी कतार

उत्तराखंड

Uttarakhand पिथौरागढ़ जिले के धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह करीब 9 बजे चेतुलधार के पास भारी भूस्खलन ने सड़क यातायात को रोक दिया। पहाड़ी दरकने से मलबा करीब 200 मीटर तक फैल गया, जिससे दोनों तरफ दर्जनों टूरिस्ट गाड़ियां फंस गईं। गनीमत रही कि भूस्खलन के समय कोई भी वाहन वहां से गुजर नहीं रहा था, अन्यथा स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

प्रशासन की तत्परता, मौके पर पहुंची टीम

भूस्खलन के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। सीमा सड़क संगठन ने भी हाईवे को फिर से खोलने के लिए काम शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि तवाघाट में चल रहे सड़क चौड़ीकरण के कार्य के कारण भूस्खलन की यह घटना हुई। मानसून के दौरान भी इस क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं आम थीं, जिससे हाईवे कई दिनों तक बंद रहा था।

Whatsapp Channel Join

हाईवे खोलने का काम तेज गति से जारी

हाईवे को खोलने का काम तेज गति से चल रहा है। वहीं, भूस्खलन की इस घटना से स्थानीय निवासियों और टूरिस्टों में चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सड़क को जल्दी ही खोला जाएगा और सभी सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएंगे। इस घटना में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।  लेकिन सड़क बंद होने से कई गांवों का संपर्क धारचूला के मुख्य बाजार से कट गया है, जिससे स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ है।

अन्य खबरें