BJP

Bhiwani में बीजेपी का दबदबा, 4 में से 3 सीटें जीती

विधानसभा चुनाव भिवानी हरियाणा

Bhiwani जिले में भाजपा का पलड़ा भारी रहा, जहां पार्टी ने जिला की 4 में से 3 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। हालांकि, लोहारू सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री जेपी दलाल चुनाव हार गए, जहां कांग्रेस के राजवीर फरटिया ने 722 वोटों से जीत हासिल की।

भिवानी जिला में 3:1 का मुकाबला रहा, जिसमें भिवानी सीट से भाजपा के घनश्याम दास सर्राफ ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। घनश्याम ने ओम प्रकाश को 32,714 वोटों से हराया और चौथी बार विधायक चुने गए।

बवानीखेड़ा विधानसभा सीट पर भाजपा के कपूर सिंह ने कांग्रेस के प्रदीप नरवाल को 21,779 मतों के अंतर से हराया, जहां भाजपा को 80,077 वोट और प्रदीप नरवाल को 58,298 वोट मिले।

Whatsapp Channel Join

तोशाम सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने कांग्रेस के अनिरुद्ध चौधरी को 14,000 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

अन्य खबरें