YAMUNANAGAR

विधानसभा चुनाव में Yamunanaga से BJP की मुश्किलें बढ़ीं

विधानसभा चुनाव हरियाणा

यमुनानगर। शनिवार सुबह साढौरा से BJP के दो बार के विधानसभा प्रत्याशी रहे दाताराम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। वहीं दूसरी और दोपहर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य देवेन्द्र चावला ने BJP के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। देवेन्द्र चावला कांग्रेस से BJP में आए कद्दावर नेता हैं। जिन्होनें 2009 में कांग्रेस की तरफ से विधानसभा चुनाव में यमुनानगर से भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं

 विधानसभा से चुनाव भी लड़ा था। जिसमें उनको 33411 वोट मिले थे, वह दूसरे नंबर पर रहे। जबकि तीसरे नंबर पर भाजपा के घनश्याम दास अरोड़ा मात्र  15526 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

देवेन्द्र चावला पंजाबी बिरादरी का बड़ा चेहरा हैं। उनका पंजाबी समुदाय के साथ साथ अन्य समुदायों में भी गहरी पैठ है। ऐन चुनाव से पहले पार्टी को अलविदा कहना भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा के लिए मुश्किल पैदा कर सकता है। हालांकि भाजपा उम्मीदवार घनश्यामद दास अरोड़ा भी पंजाबी समुदाय से आते हैं। आने वाले चुनावों में यमुनानगर से भाजपा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पार्टी के अन्दर भीतरघात बढ़ता ही जा रहा है।

Whatsapp Channel Join

 देवेन्द्र चावला ने कहा कि मैंने पार्टी में शामिल होने के बाद निष्ठा और लग्न के साथ सेवा की थी। लेकिन विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण योग्यता व पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता के विपरीत है। इन परिस्थितियों में मैं पार्टी में घुटन महसूस कर रहा था। इसलिए पार्टी और पद से त्यागपत्र दे दिया है।

देवेन्द्र चावला ने कहा कि पार्टी में टिकट नये चेहरे को देना चाहिए था। उनकी राय लेनी चाहिए थी। आगामी योजना कार्यकर्ताओं से मीटिंग करके तय की जाएगी। अभी कोई योजना नहीं बनी है, जैसे कोई योजना कार्यकर्ताओं के साथ बनाते हैं, सभी को बता दिया जाएगा।

अन्य खबरें