Bajrang-Vinesh

Haryana election: सोनिया गांधी व राहुल के साथ खड़गे और विनेश-बजरंग होंगे स्टार प्रचारक

विधानसभा चुनाव हरियाणा

Congress ने हरियाणा विधानसभा की 90 सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। स्टार प्रचारकों में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी, पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फौगाट को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।


Congress की स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य भूमिका में रहेंगे। वहीं हरियाणा congress प्रभारी दीपक बावरिया के साथ प्रदेशाध्यक्ष उदयभान की भी चुनावी रैलियां होंगी। हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, congress के राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, congress के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं लोकसभा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी, राजस्थान के दिग्गज नेता सचिन पायलुधि⁹ट, पंजाब के वरिष्ठ congress नेता प्रताप सिंह बाजवा, पंजाब के congress प्रदेशाध्यक्ष एवं लोकसभा सभा सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हिसार लोकसभा सां ppसद जयप्रकाश, वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा, सोनीपत लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी Congress उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियां करेंगे।


Congress के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में केंद्रीय के अलावा राज्य के भी वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जींद में रैली हो सकती है। C के स्टार प्रचारकों में राजीव शुक्ला, इमरान प्रतापगढ़ी, राजबब्बर, युवा नेता कहैन्या कुमार, गोविंद सिंह, देवेंद्र यादव, सुप्रिया श्रीनेत, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव, अल्का लांबा, राजेश लोहटिया, उदित राम, रोहित चौधरी, श्रीनिवास बीवी, फूल सिंह बाहरिया और सुभाष बत्रा स्टार प्रचारक के तौर पर विधानसभा चुनाव में congress प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Whatsapp Channel Join

अन्य ख़बरें