bjp

Haryana Assembly Elections: BJP की 67 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, CM सैनी लाडवा से लड़ेंगे, जाने कौन कहां से उतरेगा

विधानसभा चुनाव हरियाणा

नई दिल्ली। हरियाणा  BJP ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार देर शाम 67 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र के लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

BJP की सूची में आठ महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने 17 विधायकों और 8 मंत्रियों को दोबारा टिकट दिया है।

BJP ने अपने कद्दावर नेताओं को टिकट दिया है। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को फिर से अंबाला छावनी से, किरण चौधरी की बेटी और पूर्व सीएम बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी को तोशाम से उम्मीदवार बनाया है।

Whatsapp Channel Join

रानियां से बिजली मंत्री रणजीत चौटाला का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह शीशपाल कंबोज को प्रत्याशी बनाया गया है। इसी तरह बवानीखेड़ा से राज्य मंत्री बिशंभर वाल्मीकि की जगह कपूर वाल्मीकि, सोहना से खेल मंत्री संजय सिंह की जगह तेजपाल तंवर और पिहोवा से पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह की जगह कमलजीत सिंह अजराना को उम्मीदवार बनाया गया है।

अभी पिछले दिनों जो लोग दूसरे दलों से BJP  में आए हैं पार्टी ने उनको भी टिकट दिया है। तीन दिन पहले भाजपा में शामिल हुईं अंबाला की मेयर शक्तिरानी शर्मा को कालका, जजपा से आए पूर्व मंत्री अनूप धानक को उकलाना, पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली को टोहाना और रामकुमार गौतम को सफीदों से टिकट दिया गया है।


रतिया से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल को टिकट दिया गया है। लोकसभा चुनाव में सिरसा से उनका टिकट काट दिया गया था। महम से कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा प्रत्याशी बनाए गए हैं। 


हिसार से टिकट की दावेदारी जता रहे जिंदल परिवार को भी झटका दिया गया है। यहां से मौजूदा विधायक और सैनी सरकार में मंत्री कमल गुप्ता को फिर टिकट मिला है। राज्यसभा सदस्य कृष्णलाल पंवार को पार्टी ने एक बार इसराना से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की बेटी आरती राव को अटेली से टिकट मिला है।

अन्य खबरें