Miss Selja/Bhupendra Hooda

Kumari Selja और भूपेंद्र हुड्डा के बीच खींचतान पर हुड्डा का बयान

विधानसभा चुनाव राजनीति सिरसा हरियाणा

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री Kumari Selja और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बीच चल रही खींचतान पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि शैलजा कांग्रेस के लिए काम कर रही हैं और उनके साथ किसी प्रकार का मनमुटाव नहीं है। उन्होंने बताया कि जल्द ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आएंगे।

आज रोहतक में हुड्डा के निवास पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष नीना राठी और उनके पति सतपाल राठी ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन की। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का माहौल है और आने वाली सरकार उनकी होगी।

भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में नशे के कारोबार को बढ़ावा दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह के बारे में कहा कि वह “झूठ की दुकान” हैं।

Whatsapp Channel Join

भाजपा नेत्री नीना राठी ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद कहा कि वह टिकट मिलने से नाराज नहीं हैं, बल्कि टिकट के आवंटन की प्रक्रिया से आहत हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह कांग्रेस में थीं और अब फिर से लौट रही हैं।

अन्य खबरें