EX MP ASHOK TANWAR ने कहा कि कांग्रेस में केवल एक परिवार हावी है जबकि BJP में कोई भी मुख्यमंत्री बन सकता है।
ASHOK TANWAR रोहतक में पार्टी कार्यालय में पूर्व गृह मंत्री ANIL VIJ के मुख्यमंत्री पद पर दावेदारी पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि भाजपा में मुख्यमंत्री पद को लेकर लट्ठम-लट्ठ नहीं होती। अनिल विज पुराने नेता हैं, सबको अपनी बात रखने का हक है। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व व विधायक मुख्यमंत्री तय करते हैं। फरवरी में नायब सैनी को भी पता नहीं था कि वे सीएम बनने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सिर्फ एक ही परिवार हावी है, कोई स्वाभिमानी कार्यकर्ता पार्टी में नहीं रह सकता। कांग्रेस समर्पित कार्यकर्ताओं का हक मार कर सामंती सोच वाले कुछ परिवारों और लोगों को ही प्राथमिकता देती है। टिकट आवंटन के समय भी जातिवाद और परिवारवाद हावी रहा। राहुल गांधी विदेश में जाकर आरक्षण खत्म करने की बात करते हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होते हुए ऐसा कभी नहीं होगा।
ASHOK TANWAR ने कहा कि कांग्रेस में कुमारी सैलजा के साथ अन्याय हुआ है। वे मुख्यमंत्री पद की दावेदार रहीं, लेकिन टिकट बंटवारे में नहीं चली। उन पर जो टिप्पणी की गई है, वह निंदनीय है। कांग्रेसी केवल दलित हितैषी होने का आडंबर करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में गोहाना व मिर्चपुर कांड को दलित समाज भूला नहीं है। दलित उत्पीड़न की लगातार घटनाएं हुईं।
TANWAR ने कहा, पहले नौकरियों में नॉट फॉर सूटेबल शब्द का प्रयोग किया जाता था, लेकिन अब राजनीति में प्रयोग होने लगा है। विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे के समय दावेदारों के लिए नॉट फॉर सूटेबल शब्द कहा जा रहा है।