दहेज प्रताड़ना

Panipat में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या..

पानीपत

Panipat में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 16 दिन पहले एक विवाहिता अंजली (19) फंदे पर लटकी हुई मिली थी। हालांकि उस वक्त यह घटना आत्महत्या मानी गई थी, लेकिन हाल ही में उसकी मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

शिकायत में मृतक महिला की मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी अंजली को उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया और मारपीट की, जो उसकी आत्महत्या की वजह बनी। अंजली ने करीब चार साल पहले राहुल निवासी भावना चौक के साथ लव मैरिज की थी।

शादी के बाद उन्हें एक बेटा हुआ, जो अब तीन साल का है। शादी के बाद से ही अंजली को उसके ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। मां का कहना हा कि उसकी बेटी को आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। पुलिस ने अंजली के पति, ससुर और ननंद के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अन्य खबरें