323

हरियाणा विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से मिले पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष डॉ. चरनजीत अटवाल, विधायी कामकाज पर हुई विस्तृत चर्चा

हरियाणा

लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और दो बार पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष रहे डॉ. चरनजीत सिंह अटवाल ने वीरवार को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विधायी कामकाज को लेकर गहन चर्चा हुई।

बैठक के दौरान डॉ. अटवाल के साथ उनके सहयोगी कुलदीप सिंह और गुरदेव सिंह भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि डॉ. अटवाल 2004 में लोकसभा के उपाध्यक्ष चुने गए थे। इससे पूर्व वे 1997-2002 और 2012 में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

डॉ. अटवाल की इतिहास, विधायी प्रक्रियाओं, कानून और धर्म पर गहरी रुचि है। इसके अलावा, वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सक्रिय रहे हैं और यूएसए, घाना, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद और टोबैगो, यू.के., ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, कनाडा, मनीला, बेलारूस, वियना और हंगरी सहित कई देशों की यात्रा कर चुके हैं।

Whatsapp Channel Join

अन्य खबरें