JEE Main Result 2025: 100 परसेंटाइल में दिल्‍ली से दो, 99.9 में हरियाणा के इस होनहार ने जमाई धाक , जानिए किस राज्य से निकले टॉपर्स

देश Breaking News हरियाणा की बड़ी खबर
  • दिल्ली से दक्ष और हर्ष झा ने पाए 100 परसेंटाइल
  • राजस्थान से सबसे ज्यादा 7 छात्रों ने किया टॉप
  • बिहार और यूपी से कोई 100 परसेंटाइल स्कोरर नहीं


JEE Main Result 2025रू नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं और देशभर के लाखों छात्रों में से केवल 24 ऐसे रहे, जिन्होंने 100 परसेंटाइल का परफेक्ट स्कोर प्राप्त किया। राज्यवार अगर देखा जाए तो सबसे अधिक 100 परसेंटाइल स्कोरर राजस्थान से रहे हैं, जहां के 7 छात्रों ने इस कठिन परीक्षा में परचम लहराया। वहीं दिल्ली से दक्ष और हर्ष झा ने भी परफेक्ट स्कोर हासिल किया है। हरियाणा के अमोघ बंसल ने 99.9992065 स्‍कोर कर हरियाणा का नाम चमकाया है।

दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र और तेलंगाना से तीन-तीन छात्रों ने 100 परसेंटाइल प्राप्त किया है। गुजरात, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों से भी दो-दो छात्रों ने इस सूची में स्थान पाया है। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से भी एक-एक छात्र ने इस उच्चतम रैंक को हासिल किया है। आंध्र की साई मनोगना और बंगाल की देवदत्ता माझी इस बार की दो महिला टॉपर्स रहीं।

उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे शैक्षणिक रूप से प्रमुख राज्यों से इस बार कोई भी छात्र 100 परसेंटाइल सूची में शामिल नहीं हो पाया। हालांकि बिहार से अब्दुल्ला नामक छात्र ने 99.99 की ऊंची रैंक जरूर हासिल की है, लेकिन वह टॉप 24 की सूची से बाहर हैं।

Whatsapp Channel Join

कुछ राज्यों में यह स्थिति भी सामने आई है कि टॉप स्कोरर ने 99 से भी कम परसेंटाइल हासिल की है। जैसे लक्षद्वीप के मोहम्मद सईद ने 87.51, लद्दाख के बशीर अहमद ने 96.19 और दमन दीव के जयेश वासन ने 98.41 परसेंटाइल स्कोर किया।

यह परिणाम एक बार फिर यह दर्शाता है कि तैयारी में निरंतरता, संसाधनों तक पहुंच और राज्यवार सुविधाओं का बड़ा असर छात्रों की सफलता पर पड़ता है। अब NTA JEE Advanced की तैयारी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू करने वाला है और टॉपर्स के सामने अब IITs में दाखिले की चुनौती है।

किसने पाए 100 परसेंटाइल


100 परसेंटाइल स्कोरर्स
दिल्ली – दक्ष स्कोर: 100
दिल्ली – हर्ष झा स्कोर: 100
आंध्र प्रदेश – साई मनोगना गुथिकोंडा. स्कोर: 100
गुजरात – शिवेन विकास तोषनीवाल स्कोर: 100
गुजरात – आदित प्रकाश भागड़े स्कोर: 100
कर्नाटक – कुशाग्र गुप्ता स्कोर: 100
महाराष्ट्र – आयुष रवि चौधरी स्कोर: 100
महाराष्ट्र – सानिध्य सर्राफ स्कोर: 100


99.99 रेंज वाले उम्‍मीदवार
हरियाणा – अमोघ बंसल, स्कोर: 99.9992065
मध्य प्रदेश – माजिद मुजाहिद हुसैन, स्कोर: 99.9992043
चंडीगढ़ – अर्णव जिंदल,स्कोर: 99.9991058
झारखंड – आर्यन मिश्रा, स्कोर: 99.9990968
केरल – अक्षय बिजू बी एन, स्कोर: 99.9960501
बिहार – अब्दुल्ला,स्कोर: 99.9945499
जम्मू और कश्मीर – तोय्यब आशिक अहंगर, स्कोर: 99.9936579
हिमाचल प्रदेश – धैर्य शर्मा, स्कोर: 99.9918249
छत्तीसगढ़ – सुविज्ञा देवांगन, स्कोर: 99.990837

99.98 रेंज वाले उम्‍मीदवार
दादरा एवं नगर हवेली – अहरान रावल, स्कोर: 99.9856921
असम – प्रांजल कुमार सिंह, स्कोर: 99.9837952
गोवा – नविन्या देवानंद देसाई,स्कोर: 99.9801306

99.30 रेंज वाले उम्‍मीदवार
अरुणाचल प्रदेश – प्रणय कुमार रॉय, स्कोर: 99.3840245
अंडमान और निकोबार द्वीप – मौसम दास, स्कोर: 99.0622707

99 से कम स्कोर वाले
दमन और दीव – जयेश वासन, स्कोर: 98.4181971
लद्दाख – बशीर अहमद, स्कोर: 96.1934877
लक्षद्वीप – मोहम्मद सईद पी, स्कोर: 87.5187263