➤ मेष राशि की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, आत्मविश्वास में आएगा उछाल
➤ तुला को करियर और व्यापार में मिल सकती है बड़ी सफलता
➤ कन्या, वृश्चिक, धनु और कुंभ के लिए खुलेंगे नए अवसर और संभावनाएं
मेष
आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। नई योजनाएं शुरू करने का बेहतरीन समय है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के संकेत हैं। मानसिक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान या योग करें।
शुभ अंक: 5 | शुभ रंग: गुलाबी | स्वामी ग्रह: मंगल
वृषभ
आज विचार स्पष्ट रहेंगे और आपके निर्णय व्यावहारिक होंगे। सहकर्मियों के साथ तालमेल बना रहेगा। नई योजनाओं पर चर्चा से अवसर बन सकते हैं। निजी जीवन में किसी खास से बात करने का उचित समय है।
शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: आसमानी नीला | स्वामी ग्रह: शुक्र
मिथुन
आज सीखने और अनुभव प्राप्त करने का दिन है। चंचल विचारों से लोगों को प्रेरित करेंगे। कार्यस्थल पर नई बातचीत से लाभ होगा। पारिवारिक मामलों में संवाद में सावधानी बरतें।
शुभ अंक: 10 | शुभ रंग: हरा | स्वामी ग्रह: बुध
कर्क
भावनात्मक रूप से संवेदनशील दिन रहेगा। करीबी रिश्तों में सहयोग मिलेगा, लेकिन खर्चों में सतर्कता ज़रूरी है। निवेश सोच-समझकर करें।
शुभ अंक: 11 | शुभ रंग: नीला | स्वामी ग्रह: चंद्रमा
सिंह
आज आपकी लीडरशिप क्वालिटी उभर कर आएगी। रचनात्मकता और ऊर्जा का अच्छा उपयोग करें। रिश्तों में स्थिरता रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: पर्पल | स्वामी ग्रह: सूर्य
कन्या
निजी और प्रोफेशनल जीवन में नई संभावनाएं उभरेंगी। विश्लेषण क्षमता से समस्याओं को सुलझा सकेंगे। रिश्तों में सकारात्मकता बढ़ेगी।
शुभ अंक: 6 | शुभ रंग: भूरा | स्वामी ग्रह: बुध
तुला
मानसिक स्पष्टता के साथ आज बिजनेस और करियर में तरक्की के योग हैं। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। पारिवारिक सहयोग से योजनाएं मजबूत होंगी।
शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गहरा हरा | स्वामी ग्रह: शुक्र
वृश्चिक
दिन में बदलाव और मौके दोनों रहेंगे। टीमवर्क अच्छा रहेगा। रोमांचक घटनाएं हो सकती हैं। रिश्तों में भावनाओं को खुलकर साझा करें।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: ग्रे | स्वामी ग्रह: मंगल
धनु
रचनात्मकता के बल पर आज नए प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। ध्यान से मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ अंक: 12 | शुभ रंग: काला | स्वामी ग्रह: गुरु
मकर
आज मेहनत रंग लाएगी। परिवार के साथ समय बिताएं, रिश्ते मज़बूत होंगे। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी। नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए अनुकूल समय।
शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: मैजेंटा | स्वामी ग्रह: शनि
कुंभ
नया सीखने और सामाजिक जुड़ाव का समय है। रचनात्मकता में निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव संभव है।
शुभ अंक: 15 | शुभ रंग: नारंगी | स्वामी ग्रह: शनि
मीन
आज आपकी अंतर्दृष्टि और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत रहेगा। कला और संवाद के ज़रिए अपने विचार व्यक्त करें। रिश्तों में गहराई आएगी।
शुभ अंक: 3 | शुभ रंग: सफेद | स्वामी ग्रह: गुरु
आज का पंचांग – 3 जुलाई 2025
वार: गुरुवार
पक्ष: शुक्ल
तिथि: अष्टमी – दोपहर 02:06 बजे तक, उसके बाद नवमी
नक्षत्र: हस्त – दोपहर 01:50 बजे तक, उसके बाद चित्रा
करण: बव – दोपहर 02:06 बजे तक, फिर बालव और कौलव
योग: परिघ – शाम 06:36 बजे तक, उसके बाद शिव
चंद्र राशि: कन्या – 3:19 AM (4 जुलाई) तक, फिर तुला
दिशा शूल: दक्षिण
शिव वास: श्मशान में – दोपहर 02:06 बजे तक, उसके बाद गौरी के साथ
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्र दर्शन
सूर्योदय: 05:28 AM
सूर्यास्त: 07:23 PM
चंद्रोदय: 12:54 PM
चंद्रास्त: 12:28 AM (4 जुलाई)
आज के प्रमुख शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 AM – 04:47 AM
अभिजीत मुहूर्त: 11:57 AM – 12:53 PM
विजय मुहूर्त: 02:45 PM – 03:40 PM
रवि योग: 01:50 PM – 05:28 AM (4 जुलाई तक)
दिन का शुभ चौघड़िया
शुभ: 05:28 AM – 07:12 AM
चर: 10:41 AM – 12:25 PM
लाभ: 12:25 PM – 02:10 PM
अमृत: 02:10 PM – 03:54 PM
शुभ: 05:39 PM – 07:23 PM
रात का शुभ चौघड़िया
अमृत: 07:23 PM – 08:39 PM
चर: 08:39 PM – 09:54 PM
लाभ: 12:26 AM – 01:41 AM (4 जुलाई)
शुभ: 02:57 AM – 04:12 AM (4 जुलाई)
अमृत: 04:12 AM – 05:28 AM (4 जुलाई)
आज का अशुभ समय
राहुकाल: 02:10 PM – 03:54 PM
यमगण्ड: 05:28 AM – 07:12 AM
गुलिक काल: 08:56 AM – 10:41 AM
दुर्मुहूर्त: 10:06 AM – 11:02 AM, 03:40 PM – 04:36 PM
पुण्य अवसर – व्रत और पूजन
गुरुवार व्रत विशेष:
आज भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति की पूजा का दिन है। केले के पौधे की पूजा करें। पीले वस्त्र, गुड़, चना, पीले फल, बेसन के लड्डू, तुलसी पत्र, और हल्दी का प्रयोग करें।
मंत्र जप: ओम् नमो भगवते वासुदेवाय
व्रत कथा और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
ब्राह्मण को दान: हल्दी, पीले कपड़े, पीले फूल, चने की दाल आदि।
विशेष पर्व – अमरनाथ यात्रा प्रारंभ
आज से अमरनाथ यात्रा 2025 की विधिवत शुरुआत हुई। बालटाल और पहलगाम मार्ग से श्रद्धालुओं का पहला जत्था पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुआ। आज से बाबा बर्फानी के दर्शन प्रारंभ हो गए हैं। यात्रा के पहले दिन विशेष पूजन और आरती की गई।

