Gold and Black Modern Real Estate For Sale Instagram Post 11

हरियाणा के युवाओं को यूएई में नौकरी का सुनहरा अवसर, जानें

हरियाणा की बड़ी खबर

यूएई में हरियाणवी युवाओं को नौकरी का बड़ा मौका
एचकेआरएनएल के माध्यम से 650 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू
आज रात तक पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन


यूएई में हरियाणा के युवाओं के लिए रोजगार के द्वार एक बार फिर खुल चुके हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (एचकेआरएनएल) ने संयुक्त अरब अमीरात में कुल 650 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों में ट्रेलर ड्राइवर हैवी ड्यूटी, फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर, सामान्य हेल्पर और रिगर्स शामिल हैं। आवेदन की अंतिम तिथि आज रात है, ऐसे में इच्छुक युवाओं को तत्काल आवेदन करना होगा।

राज्य सरकार की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ड्राइवर के लिए 200, फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर के 200, रिगर्स के 200 और सामान्य हेल्पर के 50 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। ये पद जालंधर स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के माध्यम से भरवाए जाएंगे। युवाओं को विदेश में सुरक्षित रोजगार देने के लिए हरियाणा सरकार की यह पहल देशभर में एक मिसाल बन रही है।

Whatsapp Channel Join

इन पदों के लिए पात्रता भी पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। ट्रेलर ड्राइवर और फोर्कलिफ्ट ऑपरेटर के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष और अनुभव एक से दो साल होना अनिवार्य है। रिगर्स के लिए 25 से 40 और सामान्य हेल्परों के लिए 21 से 37 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। सभी पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है। साथ ही अंग्रेजी की समझ होना भी आवश्यक है।

इन नौकरियों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये सरकारी निगरानी में हैं, जिससे आवेदकों को किसी प्रकार की ठगी या धोखाधड़ी का डर नहीं है। इससे पहले सरकार ने इजरायल के लिए 225 युवाओं का चयन किया था, जिनमें से 180 ने नौकरी जॉइन कर ली। निकट भविष्य में सरकार यूरोप में भी करीब 2 हजार नर्स भेजने की तैयारी में है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से यह स्पष्ट किया गया है कि युवाओं को केवल सरकारी माध्यमों से ही विदेश रोजगार के लिए जाना चाहिए। फर्जी एजेंटों के झांसे में न आने और अवैध रास्तों से विदेश न जाने की भी चेतावनी दी गई है।