Karnal : 2 बच्चों की मां को बहला-फुसलाकर ले भागा प्रेमी, परिजनों से मिलने मायका आई थी महिला

करनाल पानीपत

शहर के किला थाना क्षेत्र से दो बच्चों की मां के प्रेमी के साथ भाग जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला को उसका प्रेमी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया है। महिला का मायका पानीपत में है, महिला अपनी ससुराल करनाल से मायका पानीपत में परिजनों से मिलने के लिए आई थी।

जिसके बाद वह वापस ससुराल नहीं पहुंची, जो कि अपने प्रेमी सहित कहीं चली गई है और महिला जाते समय अपने साथ सोने के आभूषणों सहित 50 हजार कैश तथा मोबाइल भी ले गई है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रेमी पर महिला को भगाकर ले जाने का केस दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

महिला परिजनों से मिलने के लिए आई थी मायका

Whatsapp Channel Join

जानकारी अनुसार किला थाना पुलिस को दी शिकायत में एक व्यक्ति ने बताया कि वह कुटानी रोड का रहने वाला है और उसकी दो बहने हैं। जिसमें से बड़ी बहन करनाल में शादीशुदा है और वह दो बच्चों की मां है। 24 अगस्त को उसकी बहन मिलने के लिए ससुराल से मायका आई थी। वह 25 अगस्त को अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकली थी। शाम के समय मेरी बहन के बेटे का फोन आया। जिसके मां के बारे में पूछने पर खुलासा हुआ, क्योंकि मेरी बहन सुबह 11 बजे अपने ससुराल जाने के लिए चली गई थी।

परिजनों ने व्यक्ति की बहु एवं रिश्तेदार के शामिल होने का भी लगाया आरोप

जानकारी मिलने के बाद परिजनों सहित ससुराल पक्ष के लोगों ने भी महिला की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि महिला को डाबर कॉलोनी निवासी तेजपाल बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है, क्योंकि तेजपाल पहले से ही महिला को जानता था और दोनों की बातचीत होती थी। महिला घर से सोने की चेन, 2 अंगूठियां, मंगलसूत्र, मोबाइल फोन समेत 50 हजार कैश भी ले गई है। परिजनों का आरोप है कि इस पूरे प्रकरण में तेजपाल की बहू मधु और एक रिश्तेदार शामिल है।