Kaithal में 2 बाईकों की भिड़ंत, युवक की मौत

कैथल

कैथल : गांव आंहू के पास 2 बाइकों की भिड़ंत होने का मामला सामने आया है। जिसमें करीब 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ युवक अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर जा रहा था, रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया। मामले में ढांड थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी अनुसार पुलिस को दी शिकायत में गांव आंहू निवासी डिम्पल ने बताया कि उसका छोटा भाई संजीव कुमार शाम के समय अपनी पत्नी नेहा व बेटे अर्नव को लेकर बाइक पर पत्नी को दवाई दिलवाने के लिए जा रहा था। इस दौरान रसीना की तरफ से तेज गति व लापरवाही से बाइक चालक आया, जिस पर 3 युवक सवार थे।

जिसने संजीव की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजीव और उसकी पत्नी व बच्चे गिर गए। हादसे के बाद दूसरी बाइक पर सवार तीनों युवक अपनी बाइक छोड़कर भाग गए। डॉक्टरों ने संजीव को मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर ढांड थाना पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp Channel Join