समालखा,अशोक शर्मा
रक्षाबंधन बंधन के उपलक्ष्य में आर्य समाज आट्टा गांव में हवन व वैदिक मासिक सत्संग किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वालों प्रतिभाओं को सम्मानित किया।कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पंडित रामनिवास आर्य,आर्य प्रतिनिधि सभा रोहतक व वैदिक विद्वान सुश्रुत सामश्रमी पानीपत मुख्य अतिथि के रूप में पधारें।भजनोपदेशक पंडित ने भजनों के माध्यम से रक्षाबंधन के बारे में विस्तार जानकारी दी और महर्षि दयानंद के दिखाए मार्ग पर चलने को कहा।
आर्य समाज आट्टा की तरफ से मास्टर वेदपाल आर्य को 45 वर्ष की आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने पर व बेटी गरिमा आर्य को राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट में गोल्ड मेडल लाने पर आर्य समाज आट्टा की तरफ से सम्मानित किया गया।
आर्य समाज आट्टा के प्रधान नायब सिंह आर्य , खजांची मास्टर रमेश आर्य,फ़ौजी जगबीर आर्य,महेंद्र सिंह आर्य,मास्टर संदीप आर्य,सुशील आर्य,मास्टर ओमप्रकाश आर्य व मुकेश कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
