weather 19 4

बेटे पर गोली चलाकर पिता ने ली खुद की जान, बेटा अस्पताल में दाखिल

हरियाणा Breaking News फतेहाबाद

हरियाणा के फतेहाबाद जिले के काजलहेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 80 वर्षीय राजाराम ने अपने छोटे बेटे अनूप को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद तैश में आकर राजाराम ने खुद के माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, राजाराम 6 बच्चों के पिता थे। उनका एक बेटा सुभाष पहले ही मृतक हो चुका है, जबकि वे अपने बीच वाले बेटे जय सिंह के साथ रहते थे। तीसरा बेटा अनूप अपनी मां के साथ अलग ढाणी में रहता था। राजाराम और उनकी पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो परिवार में तनाव का कारण था।

रविवार दोपहर को राजाराम अपनी पत्नी के पास ढाणी गया था, जहाँ उनकी अनूप के साथ किसी बात को लेकर तीखी कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर तैश में आकर राजाराम ने अनूप को गोली मार दी। घायल अनूप को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Whatsapp Channel Join

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला परिवारिक विवाद के कारण उत्पन्न हुई घरेलू हिंसा का एक गंभीर उदाहरण है।

राजाराम पुराने जमाने के कार डीलर थे और फतेहाबाद शहर में पुरानी गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करते थे। यह घटना परिवार के बीच गहरे मन-मुटाव और तनाव को उजागर करती है, जिसकी जांच अभी जारी है।