weather 6 8

हरियाणा सरकार ने मनीषा मर्डर केस सौंपा CBI को

Breaking News हरियाणा

➤परिवार की मांग पर CBI जांच की मंजूरी
➤मनीषा का तीसरी बार एम्स में पोस्टमॉर्टम
➤गांव में संस्कार रोक, इंटरनेट बंद और सुरक्षा व्यवस्था

हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा की मौत को लेकर विवाद मंगलवार-बुधवार की रात सीएम नायब सैनी के ट्वीट के बाद एक नए मोड़ पर पहुंच गया। सीएम ने एक्स प्लेटफॉर्म पर देर रात लिखा कि परिवार की मांग के आधार पर मामले की जांच अब CBI को सौंपी जाएगी।

WhatsApp Image 2025 08 20 at 08.09.55

इस बीच प्रशासन ने भी परिवार की मांग के बाद मनीषा का तीसरी बार एम्स में पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए सहमति दे दी है। सुबह गांव में हुई कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पहले एम्स के डॉक्टर मनीषा के सैंपल लेंगे, उसके बाद ही शव उठाया जाएगा।

Whatsapp Channel Join

मनीषा के पिता संजय ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगे प्रमाणित करके पूरी करती है तो वे धरना समाप्त कर देंगे। उन्होंने अपने समर्थन में खड़े लोगों का भी धन्यवाद किया और साफ किया कि उनपर किसी तरह का दबाव नहीं है।

इसके पहले मंगलवार को जब ग्रामीणों को पता चला कि मनीषा के पिता पर दबाव डाला जा रहा है, तो उन्होंने गांव में पंचायत की और मनीषा के संस्कार को रोका। इस दौरान गांव के रास्तों पर ईंट-पत्थर और पेड़ गिराकर मार्ग बंद कर दिए गए।

सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने मंगलवार सुबह 11 बजे से लेकर 21 अगस्त सुबह 11 बजे तक भिवानी और चरखी दादरी में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। बता दें कि इससे पहले भिवानी सरकारी अस्पताल और रोहतक PGI में मनीषा का पोस्टमॉर्टम हो चुका है।