gohana-sabhi ek nretive taiyar kar janta ko uksakar dharnee karwani ki krte hai raajniti biplav kumar deb

Gohana : सभी एक नरेटिव तैयार कर जनता को उकसाकर धरने करवाने की करते हैं राजनीति : Biplav Kumar Deb

राजनीति सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के प्रभारी बिप्लब कुमार देब गोहाना में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में पहुंचे और जहां उनका गोहाना में भाजपा कार्यकर्ता और नेताओं द्वारा जमकर स्वागत हुआ। वही मंच से संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को ट्रिपल एस मंत्र के तहत जनता से संपर्क, सम्मान और सहयोग करने की अपील की, अन्य पार्टियों के पास संगठन नहीं है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सभी एक नरेटिव तैयार कर जनता को उकसाकर धरने करवाने की राजनीति करते हैं। वहीं कांग्रेस पर लगातार निशाना साधते हुए कहा कि 6 हजार रुपये की पेंशन देने का वादा करने वाले झूठ बोलने का काम करते हैं।

कार्यकर्ताओं को ट्रिपल एस का मंत्र दिया

Whatsapp Channel Join

बिप्लब कुमार देब ने कहा कि आज गोहाना में बरोदा हल्के का पन्ना प्रमुख सम्मेलन में काफी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। पन्ना प्रमुख 15 घर का मुखिया बना गया है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में विप्लब् देव ने कार्यकर्ताओं को ट्रिपल एस का मंत्र दिया है और कहा कि पन्ना प्रमुख सभी घरों में जाकर ट्रिपल एस पर काम करें, जहां किसी भी पार्टी का व्यक्ति परिवार क्यों न हो उनसे संपर्क करना है, सम्मान करना है और सुख दुख में सहयोग करना है। बीजेपी का हरियाणा में सबसे बड़ा संगठन है। बीजेपी पार्टी का कार्यकर्ता कार्य करने में भी सक्षम है।

सबसे ज्यादा एमएसपी हरियाणा के किसानों को मिल रहा

वही बिप्लब कुमार देब ने कहा है कि 15 घरों के मुखिया के तौर पर पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं और इस बात को लेकर वे बिना बताए किसी भी पन्ना प्रमुख के परिवार में पहुंचेंगे और वहां जानकारी लेने खुद भी जाएंगे और लोगों की मदद भी करने की अपील की। वहीं अन्य पार्टियों के पास संगठन नहीं है। वे सभी एक नरेटिव तैयार कर जनता को उकसाकर धरने करवाने की राजनीति करते हैं। सबसे ज्यादा एमएसपी हरियाणा के किसानों को मिल रहा है और आशा वर्कर्स को भी देश में सबसे ज्यादा मानदेय हरियाणा में आशा बहनों को मिल रहा है।

मोदी को सच्चे भारत के लोग याद करते हैं

वहीं कांग्रेस पर कटाक्ष करते कहा कि लंबे समय से जो लोग सत्ता में रह चुके हैं, ऐसे लोगों को किस काम के कारण याद रखा जाए। किस काम के लिए कांग्रेस को जनता दोबारा लेकर आए, लेकिन मोदी को सच्चे भारत के लोग याद करते हैं। महिला सशक्तिकरण हो या घर घर जल पहुंचाने का कार्य हो, सभी काम के लिए मोदी को जनता याद करता है। वही चंद्रयान मोदी के राज में ही दक्षिण प्रान्त में पहुंचाया। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर कहा कि सभी पार्टियों का प्रतिनिधित्व रखा गया है, आलोचना, विश्लेषण और निर्णय होगा।

विपक्षियों को बीजेपी को बुरा कहने से नहीं मिलेगी सत्ता

वहीं बिप्लब कुमार देब ने मंच से सम्बोधित करते कहा एक ही सीएम और एक ही पीएम बनेगा। कांग्रेस ने उस दौरान सत्तारूढ़ ने भ्रष्टाचार के अलावा दूसरा काम नहीं किया। सत्ता काम के माध्यम से आनी चाहिए, विपक्षियों को बीजेपी को बुरा कहने से सत्ता नहीं मिलेगी। हरियाणा सरकार ने बिना पर्ची खर्ची के गरीब परिवार के युवाओं को नौकरी दी है। हरियाणा में योगेश्वर में योग्यता और मेरिट थी, तभी ओलंपिक में गया। हरियाणा के पास नौजवान हैं, देश दुनिया में नाम रौशन कर रहे हैं।

पैंशन के नाम पर हरियाणा में लगेंगे 22 हजार करोड़, बोलने से पहले सोचें

वहीं कांग्रेस पर लगातार निशाना साधते हुए कहा कि 6 हजार रुपये की पेंशन देने का वादा करने वाले झूठ बोलने का काम करते हैं। ऐसा कहने वालों को पता होना चाहिए कि 22 हजार करोड़ रुपये हरियाणा में लगेंगे, ऐसा किसी भी सूरत में नहीं हो सकता। झूठ बोलने की आदत विपक्ष की अभी तक नहीं गई है। जनता से अपील करते कहा कि ऐसे झूठे लोगों को पहचान लीजिए और उनको सबक सिखाने का काम करें। वहीं कहा कि हरियाणा को मोदी-अमित शाह नुकसान नहीं होने देंगे। चुनाव नजदीक है तो हरियाणा के लोगों को लूटने वाले नए नए तरीके से आएंगे। जनता को उकसाने वाले देश हित में काम नहीं कर सकते। 2024 में राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों के लिए 400 रुपये और आम आदमी के लिए गैस सिलेंडर पर 200 रुपये कम किया है, इसके लिए किसी को प्रोटेस्ट करने की जरूरत नहीं पड़ी।