WhatsApp Image 2022 07 14 at 8.56.40 PM

Panipat : फैक्ट्रियों की शिकायतें कर रुपए ऐंठने वाले ब्लैकमेलर को पुलिस ने किया काबू

पानीपत

जिले के बापौली कस्बे में पिछले काफी समय से उद्योगपतियों की फैक्ट्रियों की शिकायतें कर रुपए ऐंठने वाले ब्लैकमेलर को पुलिस द्वारा काबू किया गया है। आरोपी ने प्रदूषण विभाग को शिकायत दी थी, जिसकी एवज में 1 लाख रुपए मांगे थे। आरोपी 50 हजार रुपए ले चुका था, बाकी 50 हजार रुपए लेता हुआ पुलिस ने ट्रैप लगाकर पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

एसपी को दी शिकायत में रोहित बंसल ने बताया कि वह और उसके साथी बापौली जोन इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सदस्य हैं। उन्होंने गांव कुराड़ व जलालपुर फस्ट में कंबल और चद्दर तैयार करने की फैक्ट्रियां लगाई हुई हैं। गांव नंगला पार का रहने वाला नंदराम शर्मा पिछले काफी समय से उनकी फैक्ट्रियों की अलग-अलग शिकायतें लगाता आ रहा था। जिसके बाद वह शिकायतों को वापस लेने की एवज में फैक्ट्री मालिकों से रुपए ऐंठता। नंदराम ने हाल में एक शिकायत डीसी ऑफिस के माध्यम से प्रदूषण विभाग को दी। उपरोक्त शिकायत को वापस लेने की एवज में 1 लाख रुपए की मांग की थी।

रेड कर आरोपी को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
4 सितंबर को एसोसिएशन के सदस्य रोहित बंसल, नवीन बंसल, राजकुमार मलिक निवासी कुराड़ ने नंदराम शर्मा की झूठी शिकायतों से परेशान होकर 50 हजार रुपए दे दिए, बाकी 50 हजार रुपए लेने के लिए मंगलवार को बुलाया था, लेकिन सभी सदस्य उसे बाकी रुपए नहीं देना चाहते। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रैप लगाया। सीआईए-2 टीम को इसके लिए तैयार किया गया। 5 सितंबर को नंदराम शर्मा के कार्यालय पर पहुंच कर उद्यमियों ने रुपए थमाए। इसके तुरंत बाद टीम ने वहां रेड़ कर आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

Whatsapp Channel Join