भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। जबकि 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस तरह से भारत में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है।
भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं, जिसमें हिंदी सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। साथ ही यह राजकीय भाषा भी है। 14 सितंबर 1949 को हिंदी भाषा को राजभाषा घोषित किया गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि, हिंदी ऐसी चौथी भाषा है, जोकि दुनियाभर में सबसे अधिक बोली जाती है।
पहली बार कब मनाया गया हिंदी दिवस
भारतीय संविधान के अनुच्छेद 343 (1) के अनुसार, हिंदी हमारे देश की राजभाषा है। इस अनुच्छेद में यह व्यवस्था है कि संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी। आधिकारिक तौर पर पहली बार 14 सितंबर 1953 को हिंदी दिवस मनाया गया। यह दिन देश में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
हिंदी दिवस पर भेजिए खास लोगों को ये संदेश
1.निज भाषा का नहीं गर्व जिसे, क्या प्यार देश से होगा उसे, वही वीर देश का प्यारा है, हिंदी ही जिसका नारा है।
2.सबकी सखी हैं मेरी हिंदी, जैसे माथे पर सजी हैं सुंदर बिंदी, देवनागरी हैं इसकी लिपि, संस्कृत हैं इसकी जननी, हर साहित्य की है ये ज्ञाता, सुंदर सरल है इसकी भाषा हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
3.वक्ताओं की ताकत है हिंदी भाषा, लेखक का अभिमान है हिंदी भाषा, भाषाओं के शीर्ष पर बैठी, मेरी प्यारी हिंदी भाषा।
4.हम सब मिलकर दे सम्मान, निज भाषा पर करें अभिमान, हिंदुस्तान के माथे की बिंदी, जन-जन की आत्मा बने हिंदी।
5. हिंदी दिवस पर हमने ठाना है, लोगों में हिंदी का स्वाभिमान जगाना है, हम सब का अभिमान है हिंदी, भारत देश की शान है हिंदी।
6.हिंदी है भारत की बिंदी, ये भारत की शान है इसके बूते बढ़ रहा है देश ये हमारे देश की आन बान और शान है। हिंदी दिवस 2023 की शुभकामनाएं
7.कबीर का गायन है हिंदी, सरल शब्दों में कहा जाए, तो जीवन की परिभाषा है हिंदी। हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
8.वक्ताओं की ताकत भाषा, लेखक का अभिमान है भाषा, भाषाओं के शीर्ष पर बैठी, मेरी प्यारी हिंदी भाषा। हिंदी दिवस की बधाई
9.हमारी एकता और अखंडता ही हमारे देश की पहचान है, हिंदुस्तान हैं हम और हिंदी हमारी जुबान है। हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
10.भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं, मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं, हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!