मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बृहस्पतिवार को सोनीपत, करनाल व पानीपत में छापेमारी की। सीएम फ्लाइंग की तरफ से उपमंडल अधिकारी के कार्यालय में छापेमारी को अंजाम दिया गया। जहां पर कर्मचारी अपने समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। सोनीपत के एसडीएम कार्यालय व सरल केंद्र कार्यालय में करीब 12 कर्मचारी नदारद्द मिले। टीम की तरफ से लाइसेंस रिन्यूअल आरसी व नए लाइसेंस सहित आरसी की फाइलों को कब्जे में लिया गया है।

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के तीन जिलों में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीमों ने उपमंडल अधिकारी के कार्यालयों में छापेमारी कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। टीम ने एसडीएम कार्यालय से लगते सरल केंद्र व एसडीएम कार्यालय में आरसी, लाइसेंस रिनुअल कमरे में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान सीएम फ्लाइंग की टीम ने सैंकड़ो फाइलों को कब्जे में लिया है। टीम की तरफ से फाइलों की जानकारी लेने के लिए आवेदक के पास मोबाइल पर कॉल कर जानकारी मांगी जा रही है। टीम ने सरल केंद्र व एसडीएम कार्यालय में 12 कर्मचारी नदारद मिले। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

सरल केंद्र में लेट पहुंचे 8 कर्मचारी
वहीं जिला उपमंडल अधिकारी अमित खोखर ने बताया कि सुबह सीएम फ्लाइंग की तरफ से कार्यालय में छापेमारी की गई है। इस दौरान टीम को 12 कर्मचारी जिनमें से चार कर्मचारी पक्के हैं ।वहीं सरल केंद्र में आठ कर्मचारी ड्यूटी पर लेट पहुंचे हैं। विभाग की तरफ से भी ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ सैलरी काटने व कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उसके बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं एसडीएम कार्यालय में लगातार कार्रवाई जारी है और फाइलों को खंगाल जा रहा है।

