35f14691 26d8 4d81 81cc b3563a9b94c8 1

17 अक्तूबर को चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल में होगी समूह गान प्रतियोगिता

पानीपत हरियाणा

(समालखा से अशोक शर्मा की रिपोर्ट) : पानीपत के खंड समालखा में भारत विकास परिषद समालखा शाखा के संरक्षक राजीव गुप्ता और अध्यक्ष सर्वजीत बंसल के नेतृत्व में 17 अक्टूबर मंगलवार को चंदन बाल विकास पब्लिक स्कूल समालखा में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा।

प्रतियोगिता प्रातः 8:30 बजे आरंभ हो जाएगी। जिसमें समालखा क्षेत्र का कोई भी स्कूल भाग ले सकेगा। प्रतियोगिता के लिए कुलभूषण अरोड़ा को कार्यक्रम संयोजक बनाया गया है। जानकारी देते हुए कुलभूषण अरोड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय चेतना के स्वर, हिंदी एवं संस्कृत में गीतों से पूर्ण एक पुस्तक, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के लिए स्थानीय विद्यालयों को दी जाएगी।

विद्यालयों में वितरित की गई राष्ट्रीय चेतना के स्वर पुस्तक

Whatsapp Channel Join

इस पुस्तक के अंदर हिंदी एवं संस्कृत में देश प्रेम के गीत हैं। प्रतियोगिता में जो भी टीम विजय होगी, वह प्रांत स्तर की प्रतियोगिता के लिए सोनीपत में जाएगी। भारत विकास परिषद द्वारा प्रांत स्तर की प्रतियोगिता सोनीपत में होगी। आज कई विद्यालयों में राष्ट्रीय चेतना के स्वर पुस्तक वितरित की गई। जिसमें हरे कृष्णा इंटरनैशनल स्कूल के संचालक सुभाष वर्मा को भी यह पुस्तक दी गई। इसके अलावा जो भी विद्यालय इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहेगा, वह कुलभूषण अरोड़ा से इस पुस्तक को निशुल्क ले सकता है।