Dussehra festival

Dussehra festival पर भंडारा लगाकर लोगों को कराया भोजन, संकटमोचन से की सुख- समृद्धि की कामना

सोनीपत हरियाणा

सोनीपत के गोहाना रोड स्थित ककरोई चौक पर श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर एवं प्याऊ के पास विजयादशमी पर्व के मौके पर भंडारा लगाकर राहगीरों और जरूरतमंदों को प्रसाद खिलाया गया। इस दौरान मंदिर समिति के महासचिव महावीर प्रसाद जिंदल ने परिवार सहित दिल्ली चांदनी चौक की मशहूर कचौरी व छोले का भंडारा लगाया। इससे पहले पांच मंजिला हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी के लिए सुख-समृद्धि की कामना की।

इससे पहले भाजपा नेता राजीव जैन ने पांच मंजिला हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर भंडारे का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर समिति के प्रधान संजय सिंगला ने कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई का प्रतीक माना जाता है। आज के दिन हमें अपनी बुराई का त्याग कर अच्छाईयों को धारण करना चाहिए। जिस प्रकार भगवान श्रीराम ने दशानन का वध का बुराईयों सहित अहंकार का अंत किया, उसी तरह हमें अपनी अंदर के रावण का दहन कर अपनी बुराई को समाप्त करना चाहिए। तभी हम जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आ सकते हैं।

संजय सिंगला ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। इसी उद्देश्य के साथ हमें जीवन पथ पर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने बताया कि दशहरा पर्व के अवसर पर हर वर्ष की भांति महावीर प्रसाद जिंदल की ओर से यह प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर सुंदर लाल सतीजा, जगदीश बंसल, अंकुश जिंदल, मोहित जिंदल, जय बंसल, रघबीर बंसल, सुशील गोयल, अनीस गोयल, जिवांश जिंदल और पंडित उमाशंकर मौजूद रहे।

Whatsapp Channel Join