चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन में बड़ा नवीनीकरण शुरू हो रहा है। यहां पर 462 करोड़ रुपए की लागत से काम चल रहा है। नया स्टेशन मॉडर्न और अद्यतित सुविधाओं से भरा होगा। कल से चंडीगढ़ के प्लेटफार्म नंबर चार और पांच को 34 दिनों के लिए बंद कर दिया जाएगा। जिससे आठ ट्रेनें प्रभावित होंगी। पांच ट्रेनें दूसरे प्लेटफार्म पर आकर रुकेंगी, जबकि तीन ट्रेन चंडीगढ़ नहीं आएंगी।
वहीं नवीनीकरण के बाद, स्टेशन पर मॉडर्न लॉबी, फूड कोर्ट, पेड़ लाउंज, इंक्वारी काउंटर और रिटेल शॉप स्पेस जैसी कई नई सुविधाएं होंगी। यहां यात्री अब अधिक आरामदायक माहौल में अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकेंगे। इसके अलावा, चंडीगढ़-लखनऊ और चंडीगढ़-पाटलिपुत्र गाड़ियां अंबाला से ही रवाना होंगी। वहीं चंडीगढ़-फिरोजपुर गाड़ी सिर्फ लुधियाना तक ही चलेगी। नवीनीकरण के बाद यहां यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी जो उनकी यात्रा को अधिक सुखद बनाएगी।
रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा चल रहा काम
अंबाला मंडल के डीआरएम मनदीप सिंह भाटिया ने बताया कि रेल भूमि विकास प्राधिकरण द्वारा यहां पर काम चल रहा है। इसकी वजह से चंडीगढ़-लखनऊ गाड़ी संख्या 15011 और 15012 अंबाला से लखनऊ तक चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22355 और 22356 चंडीगढ़-पाटलिपुत्र भी अंबाला से ही रवाना होगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 14629- 14630 चंडीगढ़-फिरोजपुर कल से सिर्फ लुधियाना तक ही चलेगी।
462 करोड़ रूपए की लागत से होगा नवीनीकरण
चंडीगढ़ के रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण 462 करोड़ रुपए की लागत से होगा। यह निर्माण कार्य 1 साल पहले शुरू हुआ था जो कि 15 महीने में पूरा करना था। स्टेशन अपग्रेडेशन एक लाइट हाउस प्रोजेक्ट है और इसे मॉड्यूलर कॉन्सेप्ट से अपग्रेड किया जाएगा। रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण होने के बाद यहां पर कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।
जिसमें मॉडर्न लॉबी, फूड कोर्ट, पेड़ लाउंज, इंक्वारी काउंटर और रिटेल शॉप स्पेस शामिल हैं। प्लेटफार्म पर 72 मीटर चौड़ा रूप प्लाजा, फूड प्लाजा और रिटेल शॉप की व्यवस्था की जा रही है। यहां यात्री आरामदायक माहौल में लोग अपनी ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं

