Screenshot 695

यमुनानगर में दिवाली की रात करोड़ो का नुकसान, आतिशबाजी के कारण लगी Motor Garage और Garments की दुकान में आग

यमुनानगर हरियाणा

यमुनानगर में दिवाली की रात जहां एक तरफ पटाखों का शोर था तो वहीं दूसरी मोटर गेराज और गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लगी। जिससे करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग ने कई घंटे तांडव मचाया। आज की खबर लगते ही ना सिर्फ हिंदुस्तान मोटर गैरेाज के मालिक और कर्मचारी इकट्ठे हुए बल्कि भारी तादाद में आग को बुझाने के लिए लोग जुट गए। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। मौके पर चार से पांच गाड़ी आग बुझाने में जुट गई।

तंग गली में थी दुकान

Whatsapp Channel Join

बताया जा रहा है कि हिंदुस्तान मोटर गैरेाज में आज की वजह से करोड़ों रुपए का नुकसान हो गया है। तो वहीं दूसरी तरफ राम कृपा गारमेंट्स की दुकान में आतिशबाजी की वजह से अचानक से आग लग गई। जब तक आग को बुझाते तब तक पूरी दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आनन फ़ानन में दमकल विभाग के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग बुझाने में इसलिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी क्योंकि जहां पर आग लगी थी वह तंग गली थी।