Man shot in Bhiwani

Bhiwani में व्यक्ति को मारी गोली, हालात नाजुक, बाइक पर फरार हुए बदमाश

बड़ी ख़बर भिवानी हरियाणा

भिवानी जिले के गांव तालू में मंगलवार को एक व्यक्ति को बदमाशों ने गोली मारने का मामला सामने आया है। जिसमें घायल व्यक्ति का नाम अमरजीत बताया जा रहा है, जिसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदमाश घायल होने के बाद बाइक पर फरार हो गए। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस चौकी पर घायल के परिजन पहुंचे।

जानकारी अनुसार इंद्र सिंह ने बताया कि उनके बेटे को मोटरसाइकिल पर सवार बदमाशों ने गोली मारी। गोली उसकी कमर में लगी है। उन्होंने कहा कि वारदात की जानकारी 112 नंबर पर दी गई थी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। अमरजीत को अस्पताल में भर्ती किया गया है और उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।

अभी गोली नहीं निकाली जा सकी, स्थिति अच्छी नहीं

Whatsapp Channel Join

अमरजीत की कमर में गोली लगी है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि गोली निकाली नहीं जा सकी, लेकिन उसकी स्थिति अच्छी नहीं है। वहीं डॉक्टर ने बताया कि अमरजीत पहले भी गोली मारे गए थे। वे बताते हैं कि उन्होंने बदमाशों को पहचाना है और वे पुलिस को इसकी जानकारी देंगे।