Yellow alert issued for rain

हरियाणा के इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ झमाझम होगी बारिश

पंचकुला बड़ी ख़बर हरियाणा

हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अंबाला, इंद्री, रादौर, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, बराड़ा और नारायणगढ़ शामिल है। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से इन जिलों में गरजना के साथ हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। बताया जा रहा है कि 2 दिसंबर तक बादल छाए रह सकते हैं। इससे रात के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज होगी।

मौसम विभाग की मानें तो अक्तूबर और नवंबर में अब तक 3 प्रतिशत से अधिक बारिश हुई है। इस अवधि में प्रदेश में सामान्य 11.6 एमएम की तुलना में 11.9 एमएम बारिश हुई है। राज्य के 7 जिलों में सामान्य से अधिक, जबकि 9 जिलों में सामान्य बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। वहीं बारिश से रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। गेहूं की पैदावार के लिए इन दिनों मौसम उचित बताया जा रहा है। जिसका फायदा किसानों को मिल सकता है।

बारिश 4

विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री तापमान सर्वोत्तम है। इन दिनों प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान इसके आसपास है। ऐसे में यह मौसम गेहूं की बुआई और फसल के विकास के लिए काफी अच्छा है। अगर मौसम इसी तरह रहा तो इस साल फसल अच्छी होने की संभावना है।

Whatsapp Channel Join

मौसम 1

दो दिनों तक पड़ सकता है कोहरा

मौसम विशेषज्ञों ने 2 दिनों तक धुंध रहने की भविष्यवाणी की है। मौसम बदलने से 2 दिन में तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री गिर गया है। नारनौल में सबसे कम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में मौसम ऐसा ही रहने वाला है। मौसम विभाग ने कहा कि 28 नवंबर को राज्य में बादल छाए रहेंगे रात के तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट की उम्मीद है। 30 नवंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है।

बारिश 3

7 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश का रिकॉर्ड

बता दें कि अक्तूबर और नवंबर में अभी तक 3 प्रतिशत से ज्यादा बारिश हुई है। वैसे इस अवधि में सूबे में 11.9 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि सामान्य 11.6 एमएम बारिश इस समय तक हो चुकी है। सूबे के 7 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि 9 जिले ऐसे भी रहे, जिनमें सामान्य बारिश दर्ज की गई है। बारिश से रात के तापमान में काफी कमी देखी गई है।

weather live 2412022

गेहूं की पैदावार के लिए अच्छा समय

इन दिनों का मौसम गेहूं काश्तकारों के लिए अच्छा बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि गेहूं की फसल के लिए अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सबसे अच्छा रहता है। इन दिनों सूबे के अधिकांश जिलों का तापमान इसके आसपास ही है। ऐसे में यह मौसम गेहूं की बिजाई और फसल की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा है। यदि मौसम ऐसा ही रहता है तो इस बार की फसल अच्छी होने की संभावना है।