सोनीपत के दीनबंधु छोटू राम यूनिवर्सिटी मुरथल में अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ है। लॉन टेनिस प्रतियोगिता में दिल्ली विश्वविद्यालय ने उस्मानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद को पराजित कर दिया, वहीं केआईआईटी, भुवनेश्वर ने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ को हरा दिया। प्रतियोगिता में देश के विश्वविद्यालयों की 16 सर्वश्रेष्ठ टीमें भाग ले रही हैं।
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला प्रतियोगिता दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में देश की सर्वश्रेष्ठ 16 टीमें भाग ले रही हैं। विश्वविद्यालय लगातार पांचवीं बार अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र से दिल्ली विश्वविद्यालय,महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, जेएमआई दिल्ली, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ हिस्सा ले रही है।
आयोजन के लिए बुलाए गए है इंटरनेशनल स्तर के अंपायर
विश्वविद्यालय के खेल निदेशक व प्रतियोगिता के आयोजक सचिव डा.बिरेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला लॉन टेनिस प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के लॉन टेनिस एकेडमी में खेली जा रही है। प्रतियोगिता में देश के प्रत्येक जोन से सर्वश्रेष्ठ 4 टीम भाग लें रही है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। एक सिंथेटिक व दो क्ले कोर्ट पर मैच खेले जाएगें। सभी कोर्ट फ्लड लाइट युक्त हैं। प्रतियोगिता देर रात तक भी खेली जा सकती है। आयोजन के लिए इंटरनेशनल स्तर के अंपायर बुलाए गए हैं।

