Until compensation does not come into the accounts of farmers

Sonipat : जब तक किसानों के खातों में मुआवजा नहीं आएगा, तब तक न तो रेलवे कॉरिडोर बनने देंगे, न ही गड़ने देंगे हाईटेंशन लाइन के खम्भें : Abhimanyu Kohar

सोनीपत हरियाणा

भारतीय किसान नौजवान यूनियन ने बुधवार को डीसी आफिस के सामने धरना दिया और डीसी व डीआरओ से मुलाकात कर के किसानी मुद्दों पर चर्चा की।
इस दौरान डीसी एवं डीआरओ से 1 घंटे तक सकारात्मक वार्ता हुई। जिसमें अधिकारियों ने पावर ग्रिड के अधिकारियों से बात करी और कहा कि किसानों को जल्द मुआवजा देंगे। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे कॉरिडोर का 6 करोड़ रुपये बढ़ा हुआ मुआवजा आ चुका है और बाकि मुआवजे के लिए रेलवे को पत्र लिखा जा चुका है।

किसानों ने मीटिंग में स्पष्ट तौर पर अधिकारियों से कहा कि जब तक किसानों के खाते में मुआवजा नहीं आएगा, तब तक न तो रेलवे कॉरिडोर बनने दिया जाएगा और न ही बिजली की हाईटेंशन लाइन के खम्भे गड़ने दिए जाएंगे। धरना प्रदर्शन में मुख्य तौर पर अभिमन्यु कोहाड़, हंसबीर खर्ब, रामनिवास निजामपुर, राजबीर माजरा, हरकिशन बुटाना, बेदी दहिया, समुन्दर तोमर, रविंद्र दहिया, विजय सरोहा, कवित बुधवार, अशोक सहरावत, रविंद्र लाकड़ा, देशपाल दहिया आदि मौजूद रहे।

dcfa0e87 11a6 42b5 9836 3112580d4b1d 1

इन मांगों पर अधिकारियों से हुई चर्चा

Whatsapp Channel Join

– रेलवे ऑर्बिटल कॉरिडोर के लिए अधिग्रहित की जा रही जमीन का बढ़ा हुआ मुआवजा जल्द से जल्द किसानों के खातों में डाला जाए।
– हाईटेंशन लाइन के तहत किसानों के खेतों में गाड़े जा रहे खंभों का मुआवजा किसानों के खातों में डाला जाए, जिसका वायदा सोनीपत जिला प्रशासन ने किसानों के साथ मीटिंग में किया था।
– खाद के साथ किसानों को जबरदस्ती दिए जा रहे नैनो यूरिया, दवाई, बीज आदि समान बन्द किये जाए।
– आहुलाना शुगर मिल को जल्द शुरू किया जाए।