यमुनानगर के गांव ईशोपुर में कई गांव की पंचायत हुई, जिसमे गांव की लड़की गीता पिछले 2 महीने से लापता होने पर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी थी। लेकिन 2 महीने बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नही की। जिसके चलते गांव में महापंचायत करके फैसला लिया गया ओर पुलिस प्रशासन को रोड जाम करने की चेतावनी दी।
लड़की के परिजनो ने आरोप लगाया कि दो महीने बीत जाने के बाद भी लड़की के सुसराल पक्ष के नाम देने के उपरांत उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की। वंही हेडक्वार्टर डीएसपी कमलजीत सिंह, सदर यमुनानगर एसएचओ मौके पर पहुंचे , रोड जाम चेतावनी देने के बाद सीआईए टीम ने लड़की के ससुराल वालों के घर रेड की और लड़का व लड़के की मां को गिरफ्तार किया।
डीएसपी हेडक्वार्टर ने आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द लड़की का सुराग निकालने में पुलिस प्रशासन उन लोगों के साथ है। जिसके बाद महापंचायत ने रोड न जाम करने को लेकर अपना फैसला वापिस लिया। परिवार वालों का कहना है कि हम बार-बार पुलिस की चौखट पर पहुंचे लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। डेढ़ महीना हो गया पुलिस ने अभी तक लापता गीता की तलाश नहीं की है। उन्होंने आशंका जताई है कि गीता की हत्या कर दी गई है। लेकिन परिवार अभी भी बोलने को पूरी तरह से तैयार नहीं है। जब पीड़ित परिवार का हाल-चाल जानने कई पहुंचे तो डीएसपी कमलजीत समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार के दो लोगों को गिरफ्तार भी किया। लेकिन अभी लड़की का कोई भी सुराग नहीं लगा है

