दुष्यंत चौटाला: इस नेता ने सांसद बनते ही बनाया ऐसा रिकॉर्ड कि लिम्का बुक में दर्ज हो गया नाम

हरियाणा की शान

हरियाणा के प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार में जन्मे  दुष्यंत चौटाला एक भारतीय राजनीतिज्ञ  और फिलहाल हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री हैं। राजनीति में ‘जननायक जनता पार्टी’ के अध्यक्ष के रूप मे कार्यरत हैं। दुष्यंत चौटाला सबसे कम उम्र में हरियाणा के उप-मुख्यमंत्री बने।

पूर्व उप-प्रधानमंत्री के घर लिया जन्म
दुष्यंत चौटाला का जन्म 1988 को हरियाणा के हिसार जिले में हुआ था। दुष्यंत चौटाला सिहाग गौत्र जाट परिवार से ताल्लुक रखते हैं। दुष्यंत चौटाला की माता का नाम नैना चौटाला और उनके पिता का नाम अजय सिंह चौटाला है।

अजय सिंह चौटाला भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के नेता थे। दुष्यंत चौटाला के दादा का नाम ओम प्रकाश चौटाला है, जो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री थे और वह पाँच बार हरियाणा के सीएम रह चुके हैं।

Whatsapp Channel Join

ओम प्रकाश चौटाला हरियाणा के पूर्व उप प्रधानमंत्री देवी लाल के सबसे बडे बेटे हैं। दुष्यंत चौटाला के एक छोटे भाई दिग्विजय हैं जो जननायक जनता पार्टी के सचिव हैं । 2017 में दुष्यंत चौटाला ने सीनीयर आइपीएस परमजीत अहलावत की बेटी मेघना के साथ शादी की।

दुष्यंत चौटाला का शैक्षिक जीवन
दुष्यंत चौटाला ने अपनी स्कूली शिक्षा हिसार के सेंट मैरी स्कूल से और आगे की पढ़ाई हिमाचल प्रदेश के लॉरेन्स स्कूल से पूरी की। दुष्यंत चौटाला ने अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई भी की है।

इसके अलावा दुष्यंत चौटाला ने नेशनल लॉ कॉलेज से अपनी स्नातक की पढाई भी पूरी की। उन्होंने नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से ‘मास्टर्स ऑफ लॉ’ की डिग्री भी हासिल की। दुष्यंत चौटाला की  खेलों में गहरी रुचि है। स्कूल के दिनों में दुष्यंत चौटाला  ने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता।

दुष्यंत चौटाला स्कूल बास्केटबॉल टीम के कप्तान और स्कूल हॉकी टीम के गोलकीपर भी रह चुके है।अजय चौटाला चाहते थे कि उनके बेटे और हिसार से सांसद  को सीएम उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट दिया जाए। लेकिन अभय चौटाला इस बात से बिल्कुल तैयार नहीं थे।

दुष्यंत को राजनीति विरासत में मिली है। उनके परदादा पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल हरियाणा की जाट राजनीति के सबसे प्रसिद्ध नेताओं में थे। उनके दादा ओमप्रकाश चौटला हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनके पिता अजय चौटाला भी सांसद रह चुके हैं। फिलहाल, दादा और पिता भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं।

सबसे युवा सांसद बने दुष्यंत चौटला

साल 2014 में दुष्यंत पहली बार चुनावी मैदान में उतरे थे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने हरियाणा जनहित कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई को  31,847 वोटों से हराया था। वह सबसे युवा सांसद बनकर संसद पहुंचे थे। इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक में दर्ज किया गया है।

दुष्यंत चौटाला का राजनीतिक सफर

1652514051 378 Dushyant Chautala उम्र Caste पत्नी परिवार Biography Hindi

दुष्यंत चौटाला ने अपने करियर की शुरूआत हरियाणा जनहित कांग्रेस पार्टी के कुलदीप बिश्नोई को हराकर 16 वीं लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की। उस समय दुष्यंत चौटाला भारतीय राष्ट्रीय लोक दल के नेता थे। दुष्यंत चौटाला को शहरी विकास के लिए स्थायी समिति का सदस्य चुना गया।

दुष्यंत चौटाला 2016 में अनुमान पर समिति का सदस्य चुना और वाणिज्य पर समिति का सदस्य चुना गया। दुष्यंत चौटाला को पारिवारिक विवाद के चलते आईएनएलडी से हटा दिया गया। उसके बाद उन्‍होंने स्‍वयं की पार्टी जननायक जनता पार्टी बनायी। इस पार्टी ने हरियाणा विधानसभा में भाजपा व कांग्रेस दोनों को कड़ी टक्कर दी।

दुष्यंत चौटाला ने राजनीति पाठशाला में सिद्धांतों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम करने और नेतृत्व की कमान संभालने का हुनर  बचपन में दिखने लगा था।

उमंगो भरी उपलब्धियां
दुष्यंत चौटाला जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ,सिरसा में उपाध्यक्ष के पद पर कार्य करते थे। दुष्यंत चौटाला ने पूर्व उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की शताब्दी पर हरियाणा में 10 हजार पौधे लगाने का फैसला लिया।

दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा में रक्तदान शिविर में 6380 रक्त इकाइयों को  मार्च 2013 में  एकत्रित किया था। दुष्यंत चौटाला ने 2015 मे युवा आईपीयू वैश्विक सम्मेलन टोक्यो  के जापान मे भारत का प्रतिनिधत्व किया। दुष्यंत चौटाला ने  बताया कि फसल खराब  होने  के कारण एक महीने के अंदर करीब 181 करोड़ रुपये  किसानो को देकर उनके नुकसान की भरपाई  की।

दिसंबर 2018 में देवीलाल की विचारधारा को आगे करके अपनी नई पार्टी  जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) बनाई। चुनाव के बाद से अभय के सामने अब दुष्यंत को देवीलाल का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।

दुष्यंत ने 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव में हरियाणा उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से लड़ा और जीता। 27 अक्टूबर 2019 को उन्होंने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

जन्म3 अप्रैल 1988
जन्म स्थानदरोली, हिसार, हरियाणा
प्रसिद्धहरियाणा के उप-मुख्यमंत्री
अभिभावकपिता– अजय सिंह चौटाला (राजनीतिज्ञ)
माता– नैना सिंह चौटाला (राजनीति)
भाईदिग्विजय चौटाला (युवा; राजनीतिज्ञ)
पत्नीमेघना चौटाला (गृहिणी)