चंडीगढ़ में स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट (पीजीआई) में फीमेल नर्सिंग स्टाफ के बीच शराब के नशे में अभद्र व्यवहार का मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पीजीआई से जवाब मांगा है। शिकायत में महिला स्टाफ ने बताया है कि न्यूरोलॉजी स्टॉक यूनिट में कुछ कर्मचारी शराब पीकर नाइट शिफ्ट में अभद्रता करते है।
जानकारी अनुसार महिला स्टाफ ने अपनी शिकायत में बताया कि वह नेहरू हॉस्पिटल में काम कर रही हैं और पिछले 5-6 सालों से यहां ड्यूटी पर हैं। उन्होंने पहले भी 6 महीने पहले एक नर्सिंग ऑफिसर की इस बारे में शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय ने शिकायत की कॉपी डायरेक्टर को भेजते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट से जांच के लिए कहा है। महिला ने शिकायत में यह भी बताया कि शंका के इस मामले में यह कर्मचारी न्यूरोलॉजी स्टॉक यूनिट में पिछले 5 सालों से काम कर रहे हैं और इस दौरान पीजीआई में ही उनका अल्कोहल लिवर डिजीज का 3 साल से इलाज चल रहा है। कोविड-19 के समय जब इस कर्मचारी को संक्रमित मरीजों के साथ ड्यूटी करनी थी, तब उन्होंने मेडिकल सर्टिफिकेट दिया था कि वह ड्यूटी के लिए मेडिकल फिट नहीं हैं।
मामले में आम तौर पर कमेटी गठित की जाती है, लेकिन इस समय तक कोई जांच कमेटी नहीं बनाई गई है। न्यूरोलॉजिस्ट स्टॉक यूनिट के हेड डॉक्टर धीरज खुराना ने बताया कि मामले की अभी जांच जारी है और जब तक जांच पूरी नहीं होती, तब तक किसी भी निर्णय का अनुमान नहीं लगाया जा सकता है।

