Yamunanagar में 5 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, परिवहन मंत्री Moolchand Sharma बोलें 12 साल देखरेख के लिए सरकार ने JBM कंपनी को दिया 2450 करोड़ का Tender

बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जिला यमुनानगर में 5 इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत प्रदेश के 9 शहरों में की जा रही है। प्रदेश में पहले चरण में 375 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई हैं, जो कि प्रदूषण रहित हैं। पहले चरण में पानीपत और यमुनानगर नगर निगम क्षेत्र में इन बसों की शुरुआत कर दी गई है। यह शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के बस अड्डा से की है। उन्होंने बताया कि जून माह तक 7 अन्य शहरों में भी इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत कर दी जाएगी।

परिवहन मंत्री ने सोमवार को यमुनानगर के जगाधरी बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत फीता काटकर की। सिटी बस सेवा की शुरुआत करने के बाद उन्होंने स्वयं बस सुविधा की जांच के लिए बस में अधिकारियों व अन्य अतिथियों के साथ सफर किया। इस दौरान मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सिटी बस सर्विस के लिए सरकार द्वारा जेबीएम कंपनी के साथ 12 साल का समझौता किया गया है। इस समझौते में सरकार 12 साल में 2450 करोड़ रुपये खर्च करेंगी। बस के सभी खर्चे कंपनी द्वारा किए जाएंगे, लेकिन परिचालक हरियाणा रोडवेज का होगा। मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां पर रोडवेज इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। नागरिकों की सुविधा के लिए इस बस में किराया भी सामान्य रहेगा। यह बस शहर के साथ लगते क्षेत्रों में भी अपनी सेवाएं देगी।

बसें 1

विभाग के अधिकारियों ने तैयार किया रूट, अभी जिले को 45 और मिलेंगी बसें

Whatsapp Channel Join

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि जिला यमुनानगर में 50 इलेक्ट्रिक बस भेजी जाएगी, लेकिन पहले चरण में 5 बसों ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। इसके लिए विभाग के अधिकारियों द्वारा रूट भी तय कर लिया गया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हरियाणा रोडवेज का यात्रियों के प्रति विश्वास बढ़ा है। देश के किसी भी प्रदेश में हरियाणा रोडवेज जैसी सुविधा नहीं दी जाती है। रोडवेज में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की दिक्कतों का समाधान तुरंत किया जा रहा है। जिस भी अधिकारी की प्रमोशन रहती है, उसे तुरंत किसी विलम्ब के किया जाएगा।

बस

हरियाणा रोडवेज में 4150 बसों का बेड़ा, प्रतिदिन 11 लाख यात्री कर रहे सफर

मूलचंद शर्मा ने बताया कि गत दिनों हरियाणा रोडवेज में 1350 नई बसें शामिल की गई थी। पहले वाली बहुत सी बसें कंडम हालात में थी, जिनकी जगह डिपों में नई बसों को भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में करीब 4150 बसों का बेड़ा है। कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा रोडवेज में 3500 चालक-परिचालकों की भर्ती और इनके अतिरिक्त 1500 भर्ती एचकेआरएन के तहत की गई। उन्होंने बताया कि हरियाणा रोडवेज में प्रतिदिन करीब 11 लाख यात्री 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करते हैं।

बसें 3 1

हरियाणा में हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए दूसरे जिले से जुड़ा

मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में हरियाणा में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। हरियाणा में आए दिन मुख्यमंत्री द्वारा विकास कार्यो का कहीं शिलान्यास तो कहीं करोड़ो रुपयों के विकास कार्यों के उद्घाटन किए जा रहे हैं। प्रदेश में लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए चारों तरफ हाईवे बनाए गए हैं। हरियाणा में केएमपी के साथ-साथ ऑर्बिटल रेल  कॉरिडोर बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 3 एलिवेटिड रेलवे ट्रैक बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए दूसरे जिले से जुड़ा है। मौजूदा सरकार में 33 हजार किलोमीटर सड़कों का सुधार और 7 हजार नई सडक़ें बनाई गई हैं।

बसें 2