Sonipat Sandal Road is in bad shape

Sonipat : प्रशासन पुरखास रोड पर पत्थर और मिट्टी डलवाकर गायब, सांदल खुर्द में बदहाल सड़क से ग्रामीण परेशान

बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के जिला सोनीपत का पुरखास रोड पिछले लंबे समय से बदहाली के आंसू रो रहा है। वहीं देर रात बारिश के बाद सड़कें कीचड़ में तब्दील हो गई है। पुरखास रोड के गांव सांदल खुर्द में ग्रामीण सड़क बदहाली से काफी परेशान हैं। वहीं जिला प्रशासन ग्रामीणों को टेंडर के नाम पर बार-बार गुमराह कर रहा है। 2 साल से सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ है। कई महीनों पहले रोड़ी रेत डालकर छोड़ दिया गया है। जिसके कारण सड़क पर पैदल चलना भी अब बारिश में दुभर हो गया है। प्रशासन रोड पर मिट्टी और पत्थर डलवाकर गायब है।

सोनीपत के गांव सांदल खुर्द में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों को उखाड़ कर बीच में ही छोड़ दिया गया है। जिसके कारण खानपुर मेडिकल में जाने वाले लोगों को इस सड़क की बदहाली से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान, मजदूर सहित तमाम अलग-अलग तबके के लोग जिम्मेदारों के दरवाजे पर अर्जी लगा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उसकी फरियाद पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का आरोप है कि प्रशासन ग्रामीणों को यह बात कहकर गुमराह करता है कि टेंडर हो चुका है। पिछले 2 साल से इसी बात को प्रशासन टेंडर से सड़क बनाने में तब्दील नहीं कर पाया है।

सांदल

लोगों का कहना है कि खस्ताहाल सड़क के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। बारिश के दौरान राहगीरों का सड़क पर पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क का निर्माण जल्द से जल्द करवाया जाए। ग्रामीणों ने कहना है कि शहर के चारों तरफ सड़कें बना दी गई हैं, लेकिन गांव के लोगों के साथ पक्षपात किया जा रहा है। यहां तक की लिंक सड़कों की तरफ भी नेताओं का ध्यान नहीं है।

Whatsapp Channel Join

सांदल 1

लोगों का आरोप है कि प्रशासन भी सड़क निर्माण में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहा है। बुरे हालात के चलते सुबह के वक्त स्कूल में जाने वाले बच्चों के कपड़े तक खराब हो रहे हैं। लोगों को मजबूरन कीचड़ में कपड़ों को उपर चढ़ाकर निकलना पड़ रहा है। लोगों ने स्थानीय नेताओं और प्रशासन को चेताया है कि अगर उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं कराया गया तो वह कठोर कदम उठाने पर मजबूर होंगे।

सांदल 2