पानीपत में यमुना ने ढाया कहर, 200 मीटर ज़मीन यमुना में समाई, दर्जनों गांव हुए प्रभावित, सैंकड़ों गायें पानी में फंसी

देश

हरियाणा में लगातार हो रही बारिश अपना भयंकर रुप दिखा रही है। पानीपत में यमुना नदी के दोनों तटबंध टूटने से दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं। यमुना अपने उफ़ान पर है। सनौली खुर्द़ गांव में यमुना का पानी गांव में स्थित गौशाला में घुस गया है। पानी में सैकड़ों गायें फंसी है। प्रशासन की मदद से लोग अपने स्तर पर गायों को बचाने की कोशिश में लगे हैं। यमुना का कहर पानीपत तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि, देश की राजधानी दिल्ली तक पहुंच गया है। जिसके चलते दिल्ली के कई ईलाके प्रभावित हो रहे हैं।

एन-एच 24 पर भारी वाहनों के रास्तों को बदला

0ac0ba49 d31a 4018 80d1 9dc51ccff62c 1

राजधानी दिल्ली में लगातार पानी का स्तर बढ़ने से एन-एच 24 पर भारी वाहनों के सभी रास्तों को पानीपत से बदलकर रोहतक बायपास पर कर दिया है। अब सभी भारी वाहन रोहतक के रास्ते दिल्ली पहुंचेंगे।

Whatsapp Channel Join

पानीपत बांध टूटने से जलमग्न हुई 3000 एकड़ की फसल

download 8

नवादाआर और पत्थरगढ़ के बीच बना बांध टूटने से कई हजार क्यूसेक पानी गांवों और खेतों में घुस गया है। 3000 एकड़ के करीब फसल पानी से प्रभावित हुई है। पानीपत में यमुना से सटे 7 गांवों का संपर्क टूट गया। जिससे लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

45 सालों बाद यमुना ने किया तांड़व

उत्तरी भारत में लगातार बाढ़ का खतरा बना हुआ है। 1978 के बाद बाढ़ का ऐसा मंजर देखने को मिला है। हरियाणा में कई जिलों में लगातार हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालत हो गए हैं। प्रदेश के छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। घग्गर, टांगरी और मारकंडा नदी का जलस्तर बढ़ने से लोगों के घरों में पानी भर गया है। अंबाला में मेन हाईवे स्विमिंग पूल बन चुका है। इससे हरियाणा का पंजाब से संपर्क टूट गया है।

गृह मंत्री अनिल विज का घर हुआ जलमग्न

download 9

अंबाला में घग्गर और मारकंडा नदी के पानी का स्तर खतरे के निशान के ऊपर से बह रहा है। अंबाला में गृह मंत्री अनिल विज के घर और आस-पास के इलाकों में पानी भर गया है। नदियों के कहर के सामने प्रशासन अपने घुटने टेक चुका है। लगातार प्रशासन लोगों के बचाव में निरंतर प्रयास कर रहा है। हरियाणा के अंबाला में तीन शव पाए गए, जबकि जिले में बाढ़ के पानी से गुजरते समय बिजली का झटका लगने से एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

राजधानी दिल्ली में सांसदों के घर घुसा बाढ़ का पानी

रिकॉर्डतोड़ बारिश से दिल्ली का हाल-बेहाल हो गया है। दिल्ली में तीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को बंध कर दिया है। दिल्ली में राजघाट तक सड़कों पर पानी का स्तर अपनी ऊंचाई पर है। दिल्ली में कई सांसदों के घर पानी ने अपना पहरा जमा लिया है। अब पानी सीएम के घर तक पहुंचने वाला है।