acp pooja dabla

Ambala : शंभू बॉर्डर पर Police और Paramilitary Force के जवानों पर पत्थर बरसाने वाले उपद्रावियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, पहचान बताने वाले को दिया जाएगा उचित इनाम

अंबाला बड़ी ख़बर हरियाणा

शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस एवं पैरामिलिट्री फोर्सेस के जवानों और अधिकारियों पर पत्थर बरसाने पर हरियाणा पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने ऐलान किया है कि जो इन उपद्रावियों की सूचना देगा उसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी और उचित इनाम भी दिया जाएगा।

शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान बीतीं 13 और 14 तारीख को कुछ उपद्रावियों ने पुलिस पर पत्थर बाजी की थी। जिसमे पैरामिलिट्री के जवानों के साथ साथ हरियाणा पुलिस के जवान एवं अधिकारी भी घायल हुए है। इस दौरान कुल 25 जवान एवं अधिकारी घायल हो गए थे। हरियाणा पुलिस ने इस संबंध में करवाई करते हुए उन उपद्रवियों के कुछ वीडिओज जारी किए है और पुलिस द्वारा इन पत्थरबाजों के वीडियो जारी कर उनकी पहचान की जा रही है। पुलिस इन उपद्रवियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी करवाई करने वाली है। अंबाला पुलिस की एएसपी पूजा डाबला ने आम जनता से भी अपील की है कि जो भी इनकी पहचान की सूचना देगा उसका नाम गुप्त रखी जाएगी और उसे उचित इनाम भी दिया जाएगा। इन वीडियो में गुलेल के इस्तेमाल से भी पुलिस एवं पत्थर फेंकते दिखाई दे रहे हैं। इन उपद्रवियों के खिलाफ हरियाणा पुलिस बड़ी कार्रवाई करने जा रही है।