palwal news

Haryana में ऑपरेशन के दौरान महिला की आंत की नसें काटी, हालत गंभीर

हरियाणा पलवल

Haryana के पलवल के एक प्राइवेट अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से एक महिला की जिंदगी संकट में पड़ गई। पथरी का ऑपरेशन कराने आई 65 वर्षीय किशन प्यारी की आंत की नसें भी काट दी गईं, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल रेफर किया गया। यह घटना आयुष्मान स्कीम के तहत इलाज के दौरान हुई।

महिला के पति ने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के बाद उनकी पत्नी की हालत इतनी खराब हो गई कि वह अब चलने फिरने में भी सक्षम नहीं हैं। डॉक्टरों ने पथरी का ऑपरेशन करने के दौरान आंत की नसें काट दीं, जिससे महिला की स्थिति और बिगड़ गई।

पलवल के तुला अस्पताल में इलाज के बाद जब हालत में सुधार नहीं आया, तो महिला को दिल्ली रेफर किया गया, लेकिन वहां भी किसी अस्पताल ने उन्हें भर्ती नहीं किया। बाद में, जीबी पंत अस्पताल में जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि ऑपरेशन के दौरान गलती से आंत की नसें काट दी गई थीं।

Whatsapp Channel Join

महिला के पति ने अब इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिला नागरिक अस्पताल ने भी अपनी जांच में अस्पताल को दोषी पाया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 336 और 338 के तहत डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और अब मामले की जांच चल रही है।

अन्य खबरें