रेवाड़ी जिले में एक घटना में एक व्यक्ति ने अपने दादा की रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। उसने दो बार गोली चलाई, जिससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर दूसरे परिवार के 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा धारूहेड़ा के गांव गढ़ी महेश्वरी निवासी बृजेश कुमार एक प्राइवेट बैंक में काम करते हैं। उनके पड़ोस में रहने वाले मोनी नाम के युवक के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि इस विवाद में बृजेश ने मोनी को एक थप्पड़ मारा। फायरिंग के बाद आरोपी फरार इसके बाद आरोपी मोनी अपने घर चला गया और घर में रखी दादा अतर सिंह की रिवॉल्वर लेकर बृजेश के घर के बाहर फायरिंग कर दी।

वहीं गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर निकले, फिर आरोपी भाग गया। बृजेश ने मोनी के परिवार के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मोनी के दादा अतर सिंह गांव के सरपंच रह चुके हैं। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उनकी तलाश जारी है।


