Gangster Kala Jathedi

Gangster Kala Jathedi ने कड़ी सुरक्षा के बीच भरी Lady Dawn की मांग, सुर्ख लाल जोड़े में नजर आई Madam Minz, 7 फेरे लेकर बनी जीवन संगिनी, Police कर्मी बनें बाराती

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर सोनीपत हरियाणा

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज की शादी आज दिल्ली में संपन्न हो गई। दिल्ली के द्वारका स्थित संतोष पैलेस में दोनों परिणय सूत्र में बंधकर सदा के लिए एक हो गए। काला जठेड़ी ने कड़ी सुरक्षा के बीच लेडी डॉन की मांग भरी और सुर्ख लाल जोड़े में नजर आई मैडम मिंज के साथ 7 फेरे लेकर उन्हें अपनी जीवन संगिनी बनाया। वहीं काला जठेड़ी कुर्ता-पायजामा और सदरी में नजर आए। उनके सिर पर लाल रंग की पगड़ी थी। बताया जा रहा है इससे पहले मैडम मिंज खुद स्कॉर्पियो चलाकर दिल्ली पहुंची। उनके साथ परिवार के लोग भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि गैंगस्टर काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी आज मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी दिल्ली के द्वारका इलाके के संतोष पैलेस में तिहाड़ जेल से करीब 12 किमी दूर संपन्न हुई। आज गैंगस्टर काला जठेड़ी ने पब्लिकली अनुराधा चौधरी की मांग भरकर उन्हें अपना जीवनसाथी बना लिया है। हालांकि सोमवार को लेडी डॉन अनुराधा चौधरी ने बातचीत में बताया कि वह संदीप के साथ पहले मंदिर में शादी कर चुकी हैं। अब संदीप की माता के कहने पर दोनों रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे हैं। बता दें कि काला जठेड़ी फिलहाल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। वह यही से अपनी बारात लेकर द्वारका के पैलेस पहुंचे। उनके यहां पहुंचते ही शादी की रस्में शुरू कर दी गई।

मैडम 5

बताया जा रहा है कि 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मिलने के बाद दूल्हा बना काला जठेड़ी पुलिस कर्मियों को बाराती बनाकर बैंक्वेट हॉल पहुंचा। उनके पास शादी संपन्न करने के लिए सुबह 10 से शाम 4 बजे तक का समय रहा। दोनों ने इसी समय सीमा के बीच शादी की तमाम रस्में पूरी कीं और विधिवत पति-पत्नी बनें। इसके बाद काला जठेड़ी वापस जेल चला गया। बता दें कि इस अनोखी शादी में आने वाले मेहमानों को आई कार्ड दिखाकर प्रवेश मिला। काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी की शादी पुलिस के सख्त पहरे के बीच हुई।

Whatsapp Channel Join

मैडम 1

यही नहीं शादी के लिए पुलिस ने बाकायदा सख्त नियम भी बनाए थे। पहले से ही शादी में शामिल होने वालों की लिस्ट तैयार की गई थी। जिसके तहत सभी मेहमानों के लिए पुलिस ने विशेष आई कार्ड जारी किया था। आई कार्ड दिखाकर ही मेहमानों को शादी के कार्यक्रम में प्रवेश मिल सका। अब काला जठेड़ी और अनुराधा की शादी क्राइम की दुनिया में सबसे चर्चित शादियों में मानी जा रही है। विरोधी गैंग के साए से बचने के लिए पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान 3 राज्यों की पुलिस मुस्तैद रही।

मैडम 2

बताया जा रहा है कि काला जठेड़ी और लेडी डॉन की शादी में दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान की पुलिस मौजूद रही। दिल्ली क्राइम सेल और स्वेट के जवानों के साथ-साथ हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स भी मौजूद रही। बता दें कि लेडी डॉन अनुराधा राजस्थान की रहने वाली है, इसलिए शादी के कार्यक्रम में राजस्थान पुलिस की भी निगरानी रही। पुलिस ने विवाह स्थल के चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी लगवाए थे। ऑटोमेटिक हथियार और कैमरे के बीच दोनों फेरे लेकर एक-दूजे के हो गए।

मैडम 4

वहीं यह भी बताया जा रहा है कि प्लानिंग के हिसाब से शादी कार्यक्रम बेहद साधारण रहा। जिसका कारण संदीप के चाचा की मृत्यु बताई जा रही है। उनके चाचा की 10 मार्च को ही तेरहवीं की गई थी। परिवार में मौत होने के चलते शादी की बहुत सी रस्में नहीं की गई।

मैडल 3

बता दें कि गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव जठेड़ी का रहने वाला है। उन पर करीब तीन दर्जन गंभीर धाराओं के तहत मुकदमें दर्ज हैं। इतना ही नहीं, काला जठेड़ी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का खास दोस्त भी है। हरियाणा में उसकी गैंग की कमान काला जठेड़ी ही संभालता है। दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2021 में काला जठेड़ी को मुजफ्फरपुर से अनुराधा के साथ गिरफ्तार किया था।

मैडल 6

वहीं काला जठेड़ी के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैडम मिंज राजस्थान की रहने वाली है। वह करीब 15 साल से क्राइम की दुनिया में है। शुरुआत में वह राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल के साथ जुड़ी थी। आनंदपाल के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के बाद वह संदीप उर्फ काला जठेड़ी के संपर्क में आ गई।

मैडल 2

बता दें कि अनुराधा के ऊपर भी करीब 20 आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल वह जमानत पर जेल से बाहर है और काला जठेड़ी के सोनीपत स्थित घर में रहती है। मैडम मिंज ने बताया था कि दोनों अब शादी के बाद एक नए जीवन की शुरूआत करना चाहते हैं।

मैडल 5