Poisonous liquor exposed

Haryana में जहरीली शराब का खुलासा, Viscera Report में Methane Chemical आया सामने, सेवन से 22 लोगों की हुई थी मौत

अंबाला बड़ी ख़बर यमुनानगर हरियाणा

हरियाणा में नवंबर 2023 में यमुनानगर और अबाला में एक अजीब घटना सामने आई, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई। जांच के अनुसार उन लोगों ने जहरीली शराब पी रखी थी। पुलिस ने मामले से संबंधित 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि यमुनानगर में 8 नवंबर 2023 को हड़कंप मचा, जब कई लोगों की मौत हो गई। उनके परिजनों ने कहा कि उन्होंने रात को शराब के ठेके से शराब खरीदी थी और उसके बाद उन्हें अजीब समस्याएं होने लगी और कुछ घंटों में उनकी मौत हो गई। यमुनानगर के कुछ गांवों में 18 लोगों की मौत हुई और मंडेबरी गांव में एक ही दिन में 6 लोगों की मौत हुई।

105162943

जांच के बाद पता चला कि यमुनानगर के पंजेटा का माजरा गांव का एक निवासी मेहर चंद भी उन लोगों में शामिल था, जिनकी मौत शराब पीने के कारण हुई थी। 13 लोगों के पोस्टमॉर्टम हुए थे। जहरीली शराब में मेथनाल और इथेनाल मिला था। इससे लोगों की मौत हो गई। यह शराब आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है और किडनी व लीवर पर भी असर करती है। यमुनानगर में एक व्यक्ति स्वर्ण सिंह के बेटे सोनू ने बताया कि उनके पिता की मौत भी शराब पीने के कारण हुई।

Whatsapp Channel Join

whiskey distillation 157532646 57a236655f9b589aa91b8ff0

यूटयूब से सीखा शराब बनाने का तरीका

बताया जा रहा है कि अंबाला में भी 4 लोगों की मौत हुई थी। एक शराब बनाने वाले को गिरफ्तार किया गया, जिसने यूट्यूब से शराब बनाने का तरीका सीखा था। यमुनानगर में कुछ लोगों का पोस्टमार्टम नहीं किया गया था, इसलिए उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई थी। कुछ लोगों को दाह संस्कार कर दिया गया था, बिना पोस्टमार्टम कराए। पेंच नामक एक रासायनिक द्रव्य से जहरीली शराब बनाई गई थी और इसकी वजह से कई लोगों की मौत हो गई।

62fd74df72c32aa4533c4484 ethanol addiction