b796e27b 5f4c 4f06 84c2 da30aaeebc4a

Vande Bharat trains : PM Modi ने गुजरात से 10 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, जानियें उनके Routes

गुरुग्राम देश बड़ी ख़बर राजनीति हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को गुजरात के अहमदाबाद से कई रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। जिसमें 10 नई वंदे भारत ट्रेनें भी शामिल हैं।

बता दें कि वर्तमान में भारतीय रेलवे 41 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन कर रहा है। कार्यक्रम में पीएम मोदी के साथ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सीएम भूपेन्द्र पटेल और राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल भी मौजूद रहे। शिलान्यास के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं तो अपनी जिंदगी ही रेलवे की पटरी पर शुरू की है।

Vande Bharat trains -2

यह 10 साल का काम तो अभी ट्रेलर है, मुझे और आगे जाना है। आजादी के बाद की सरकारों ने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी, उनके कार्यकाल में रेलवे का विकास नहीं हुआ। पहले की सरकारों के साथ रेल प्राथमिकता में नहीं था।

Whatsapp Channel Join

रेलवे का कायाकल्प ही विकसित भारत की गारंटी

पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, “अगले पांच साल में रेलवे का कायाकल्प हो जाएगा. पहले रेलवे रिजर्वेशन में दलाली होती थी, कमीशनखोरी का खेल होता था, लेकिन अब सब बंद हो गया है. रेलवे का कायाकल्प ही विकसित भारत की गारंटी है.”

Vande Bharat trains -3

नई वंदे भारत ट्रेन का रूट्स

कहां से कहां तक
अहमदाबाद मुंबई सेंट्रल
सिकंदराबाद विशाखापत्तनम
मैसूर डॉ. एमजीआर सेंट्रल (चेन्नई)
पटना लखनऊ
न्यू जलपाईगुड़ी पटना
पुरी विशाखापत्तनम
लखनऊ देहरादून
कलबुर्गी सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु
रांची वाराणसी
खजुराहो दिल्ली (निजामुद्दीन)

Vande Bharat trains - 4

इन चार वंदे भारत ट्रेन के रूट्स का हुआ विस्तार

कहां से कहां तक अब नया गंतव्य (विस्तार के बाद)
अहमदाबाद जामनगर द्वारका
अजमेर दिल्ली सराय रोहिल्ला चंडीगढ़
गोरखपुर लखनऊ प्रयागराज
तिरुवनंतपुरम कासरगोड मंगलुरु

Vande Bharat trains - 5

सबसे अधिक वंदे भारत ट्रेनों वाला शहर बना दिल्ली

नई ट्रेनों के साथ ही अब दिल्ली सबसे अधिक संख्या में वंदे भारत ट्रेनों का संचालन करने वाला शहर बन गया है। जिसमें 10 ट्रेनें राजधानी में समाप्त होंगी। ये ट्रेनें दिल्ली को देहरादून, अंब अंदौरा, भोपाल, अयोध्या, अमृतसर और अब खजुराहो जैसे विभिन्न गंतव्यों से जोड़ती हैं।

Vande Bharat trains - 6