भाजपा ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 6 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। इस सूची में करनाल से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का नाम भी शामिल है।
खट्टर ने मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। जिसके बाद आज विधानसभा से भी उन्होंने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि भाजपा ने 2019 में हरियाणा की सभी 10 सांसदीय सीटों को जीता था। अंबाला लोकसभा सीट पिछले साल सांसद रतन लाल कटारिया की मौत के बाद खाली हो गई थी।

बीजेपी ने 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन किया था, लेकिन हाल के महीनों में बीजेपी और जेजेपी दोनों ने सभी 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी करने का ऐलान किया है।
कहां से किसको मिली टिकट
| लोकसभा सीट | कैंडिडेट |
| गुरुग्राम | राव इंद्रजीत सिंह |
| फरीदाबाद | कृष्ण पाल गुर्जर |
| हिसार | घोषणा नहीं |
| अंबाला | बंतो कटारिया |
| कुरूक्षेत्र | घोषणा नहीं |
| करनाल | मनोहर लाल खट्टर |
| सोनीपत | घोषणा नहीं |
| रोहतक | घोषणा नहीं |
| सिरसा | अशोक तंवर |
| भिवानी-महेंद्रगढ़ | धर्मबीर सिंह |

