Delhi CM Arvind Kejriwal

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest Live : केजरीवाल को कोर्ट लेकर पहुंची ईडी, 10 दिन का मांग सकती है रिमांड, वकीलों का कोर्ट रूम के बाहर हंगामा, दिल्ली पहुंचे भगवंत मान

दिल्ली राजनीति

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest Live Updates : दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा। ईडी ने केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है। सुनवाई से पहले केजरीवाल ने अपने वकील से मुलाकात की है। बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल की रात ईडी के कारागार में गुजरी। आज करीब 2 बजे केजरीवाल को पीएमएलए कोर्ट लाया गया। ईडी कोर्ट से केजरीवाल का 10 दिन की रिमांड मांग सकती है। उधर दिल्ली की मंत्री आतिशी का कहना है कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। वह जेल से सरकार चलाएंगे।

वहीं कोर्ट रूम के बाहर वकील हंगामा कर रहे हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से उन्हें कोर्ट रूम में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। इससे पहले केजरीवाल अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ सुबह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे। जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एमएम सुंदरेश की बेंच के सामने कुछ ही देर बाद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से अर्जी वापस लेने की गुजारिश की। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कोर्ट से कहा कि ट्रायल कोर्ट में रिमांड की कार्यवाही सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के साथ टकरा रही है, इसलिए उन्हें याचिका वापस लेने की अनुमति दी जाए। ट्रायल कोर्ट में हम पहले रिमांड प्रोसीडिंग पर लड़ेंगे और फिर एक और याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट आएंगे।

केजरीवाल 13 2

अन्ना हजारे बोलें केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी, अब मैं कोई सलाह नहीं दूंगा

Whatsapp Channel Join

अन्ना हजारे ने केजरीवाल की गिरफ्तारी पर कहा कि मुझे बहुत दुख हुआ। वो मेरे साथ काम करता था। शराब के बारे में हम आवाज उठाते थे। वो शराब नीति बना रहा है, इसका दुख हुआ। सत्ता के सामने कुछ नहीं है। कानून के तौर पर जो होगा, वो होगा, सरकार देखेगी। अरविंद केजरीवाल ने मेरी बात नहीं मानी। मैं अब उन्हें कोई सलाह नहीं दूंगा। वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पंजाब के मोहाली में भी विरोध प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के आईटीओ में प्रदर्शन किया। दिल्ली सरकार के दो मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान केजरीवाल के परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर उनके परिवार से मिलने जा सकते हैं।

उधर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है। दिल्ली के बाद अब हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कार्यकर्ताओं के रोष की आग फैल चुकी है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और कांग्रेस नेता अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध जता रहे हैं। इसी कड़ी में आप कार्यकर्ता हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास का घेराव करने पहुंचे। हालांकि यहां पहले से तैनात पुलिस बल ने कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस दौरान विरोध बढ़ने पर पुलिस को वाटर कैनन और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करना पड़ा।

आप प्रदर्शन 1 2

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर हंगामा शुरू हो गया है। दिल्ली से लेकर पंजाब और हरियाणा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं। आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बीच खबर सामने आ रही है कि आप नेता अनुराग ढांडा के सिर में चोट लगी है। उनके सिर से खून बह रहा है। वहीं दिल्ली में प्रदर्शन के लिए पहुंचे पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सेहत मंत्री डॉ. बलबीर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया।

भगवंत मान 1

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली पहुंच चुके हैं। वह अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करेंगे। उनका कहना है कि पूरी पार्टी केजरीवाल के साथ चट्टान की तरह खड़ी है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल हुआ है। आप कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आवास पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए पानी की बौछारें की। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद ईडी गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। दिल्ली के आईटीओ पर विरोध प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के आईटीओ पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज को हिरासत में ले लिया।

आप प्रदर्शन 1

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के समक्ष कहेंगे कि अरविंद केजरीवाल को अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्हें अपना आधिकारिक काम करने की भी अनुमति दी जानी चाहिए। केजरीवाल के परिवार को घर में नजरबंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली में आईटीओ पर पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने आप की दिल्ली मंत्री आतिशी को भी हिरासत में ले लिया है। आम आदमी पार्टी का एक्साइज पॉलिसी मामले में मुख्यमंत्री केजरीवाल की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है।

गौरतलब है कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने वीरवार देर रात सीएम आवास से गिरफ्तार किया था। बता दें कि ईडी की टीम उन्हें 10वां समन देने आई थी। गिरफ्तारी के बाद केजरीवाल को ईडी कार्यालय ले जाया गया। इसके बाद आरएमएल अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने उनका मेडिकल किया। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने केजरीवाल से दोबारा पूछताछ शुरू कर दी है। ईडी उनसे गवाहों के बयान के आधार पर सवाल कर रही है। इसके लिए लिस्ट बनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

केजरीवाल 0 3

इससे पहले आम आदमी के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीधा ईडी के कार्यालय ले जाया गया। केजरीवाल की रात ईडी की सलाखों के पीछे गुजरी। आरएमएल अस्पताल से पहुंची डॉक्टरों की टीम ने केजरीवाल का मेडिकल किया। ईडी केजरीवाल को आज शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश करेगी। वहीं आज केजरीवाल के गिरफ्तारी के विरोध में आप विरोध प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि पीएमएलए कोर्ट ले जाने से पहले ईडी की टीम केजरीवाल से दोबारा पूछताछ कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक केजरीवाल से शराब नीति घोटाले से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं।

केजरीवाल 11 3

सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री केजरीवाल पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं विपक्षी नेता भी केजरीवाल के समर्थन में उतरते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनके घर जा सकते हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही राहुल गांधी केजरीवाल के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। उधर केजरीवाल की पेशी और आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली स्थित इनकम टैक्स कार्यालय के आसपास सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के चलते 22 मार्च को होने वाला दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र रद्द कर दिया गया है। अब यह सत्र 27 मार्च को होगा। दिल्ली मेट्रो कार्पोरेशन ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट किया है कि दिल्ली पुलिस के निर्देश पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन शुक्रवार यानि 22 मार्च की सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के चलते यह फैसला लिया गया है।

केजरीवाल 12 3