marpit

Hisar : शराब ठेके पर काम करने वाले सेल्समैन के साथ 6 से 7 लोगों ने की मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का किया प्रयास, सीसीटीवी कैमरे में कैद घटना

हिसार

Hisar के सातरोड कला में शराब ठेके पर कार्य करने वाले कारिंदे 6 से 7 लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं इस दौरान हमलावरों ने करिंदे पर गाड़ी चढ़ाने का भी प्रयास किया। कारिंदे रामपाल को चोट करने के बाद हमलावर मौके से भाग गए।

घायल रामपाल ने बताया कि वह सातरोड कला में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। इस दौरान रात करीब 12:30 बजे वह अपने साथी के साथ शराब ठेके से करीब 2 किलोमीटर दूर खाना खाने के लिए गए थे। वापस आए तो ठेके से कुछ दूर पहले एक गाड़ी में 7 से 8 युवक जोर-जोर से स्पीकर बजा रहे थे और उन्हें देख-देख कर बोले कि आपके ठेके में शराब पीनी है जब मना किया तो झगड़ा शुरू कर दिया। रामपाल ने बताया कि वह ठेके के पास गया तो हमलावर गाड़ी लेकर वहां पहुंचे और उसके वह उसके अन्य साथियों के साथ झगड़ा शुरू करते हुए गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की घटना सदर थाना पुलिस को दे दी गई है वहीं घायल रामपाल को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।