yamuanagar

Yamunanagar में फैक्ट्री के चौकीदार की पत्थर मारकर हत्या, गेट खोलने को लेकर हुआ था विवाद

CRIME यमुनानगर

Yamunanagar में होली की रात फैक्ट्री के चौकीदार की पत्थर मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है की फैक्ट्री का गेट खोलने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक राहुल बिहार का रहने वाला था 3 महीने पहले ही फैक्ट्री में चौकीदार के पद पर तैनात हुआ था।

Screenshot 25

यमुनानगर के गांव बाड़ी माजरा में राहुल नाम के युवक की पत्थर से सिर और मुंह पर वार कर मौत के घाट उतार दिया। चौंकीदार का शव फैक्टरी के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। शव के पास ही खून लगा हुआ पत्थर पड़ा था। राहुल तीन महीने पहले ही फैक्टरी में चौंकीदारी के काम पर लगा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Screenshot 24

राहुल के परिजन रामकुमार यादव ने बताया कि 25 मार्च को होली पर फैक्टरी की छुट्टी होने पर राहुल अपने दोस्तों के साथ होली का त्यौहार मनाने के लिए फैक्टरी से चला गया था। रात को जब वह नहीं आया तो कुछ देर बाद पता चला की राहुल का शव फैक्टरी के पास सड़क किनारे पड़ा हुआ है। उसके मुंह और सिर से खून निकल रहा है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा उसने देखा कि शव के पास ही खून लगा हुआ पत्थर पड़ा है। उसने मामले की सूचना डालय 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल स्थित शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Whatsapp Channel Join