नेशनल वॉलीबॉल खिलाड़ी ने नहर में लगाई छलांग, एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

यमुनानगर

यमुनानगर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रीय स्तर के बॉलीवॉल खिलाड़ी ने यमुना नहर में छलांग लगा दी। यमुनानगर के सत्संग विहार में रहने वाले खिलाड़ी चैतन्य ने आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका है। चैतन्य के पिता सतपाल पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। इस खिलाड़ी की 3 महीने पहले ही शादी हुई थी। खिलाड़ी की तलाश में गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।