AAP Chetan Singh

AAP मंत्री Chetan Singh ने BJP पर जमकर साधा निशाना, फसलों पर MSP की बात को बताया चुनावी स्टंट

हरियाणा यमुनानगर

Yamunanagar के जगाधरी की नई अनाज मंडी में Aam Admi Party (AAP) की बदलाव जनसभा का आयोजन किया गया। जहां पंजाब के कैबिनेट मंत्री Chetan Singh ने मनीष सिसौदिया को जमानत मिलने और हरियाणा सरकार की नई घोषणाओं को लेकर जमकर घेरा। इसके अलावा उन्होने पंजाब सरकार की तरफ से हॉकी खिलाड़ियों के ईमान की घोषणा को लेकर भी सराहा।

दरअसल, आम आदमी पार्टी हरियाणा में बदलाव जनसभा कर रही है। इसी कड़ी में जगाधरी की नई अनाजमंडी में बदलाव जनसभा का आयोजन किया गया। इस रैली में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा समेत कई बड़े नेताओं को शिरकत करनी थी लेकिन नहीं आ पाएं। क्योंकि दिल्ली में मनीष सिसौदिया के लिए रखे गए एक कार्यक्रम में भी उन सभी बड़े नेताओं को पहुंचना था।

भाजपा द्वारा 9 नई फसलों पर MSP देने को बताया चुनावी स्टंट

ऐसे में बदलाव जनसभा में पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह बतौर मुख्यातिथि के तौर पर पहुंचे। जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी की गारंटी की तारीफ की। साथ ही दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को जेल में डालने को एक राजनीतिक साजिश का करार दिया। चेतन सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी को रोकने की ये एक साजिश है। लेकिन ये पार्टी ना रुकेगी, ना झुकेगी और आगे बढ़ती जाएगी।

Whatsapp Channel Join

वहीं पंजाब के मंत्री चेतन सिंह ने हरियाणा सरकार की तरफ से की जा रही घोषणाओं पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि सरकार जो 9 नई फसलों पर MSP देने की घोषणा कर रही है वो सिर्फ एक चुनावी स्टंट है। अगर किसानों की इतनी ही फिक्र है तो ये घोषणा पहले क्यों नहीं की। चेतन सिंह ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने हॉकी खिलाड़ियों के ईनाम की जो घोषणा की है उससे जाहिर होता है कि देश में खिलाड़ियों का सबसे ज्यादा सम्मान करने वाली पंजाब की सरकार है।

अन्य खबरें